दक्षिण कोरिया में 33 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 88 से ज्यादा झुलसे

आज यानी शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के उल्सान शहर से भी एक भीषण आग लगने की दुर्घटना की खबर सामने आई है।दक्षिण कोरिया के गृह एवं सुरक्षा मंत्रालय द्वारा इस घटना की जानकारी साझा की गई।
fire in South Korea 33 storey building
fire in South Korea 33 storey building Kavita Singh Rathore - RE

दक्षिण कोरिया। पहले ही कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अपना आतंक मचा रखा है। इसी दौरान अलग-अलग देशों में प्राकृतिक आपदाओं का कहर भी जारी है। हाल ही में कई देशों में कई बड़े हादसे हुए हैं। वहीं, आज यानी शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के उल्सान शहर से भी एक भीषण आग लगने की दुर्घटना की खबर सामने आई है। यह आग भीषण आग एक 33 मंजिला इमारत में लगी।

33 मंजिला इमारत में लगी :

दरअसल, शुक्रवार की सुबह दक्षिण कोरिया के उल्सान शहर की एक 33 मंजिला ईमारत में आग लग गई। इस आग में 88 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। यह आंकड़ा कम से कम 88 लोगों का है। इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने के कार्य में जुट गए। खबरों के अनुसार, इस 33 मंजिला इमारत में यह आग 12वें फ्लोर पर लगी थी।

सुबह नौ बजे तक पाया आग पर काबू :

अधिकारियों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना स्टाल पर पहुंचने के बाद फायर ब्रिगेड के फाइटर्स ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया था। आग लगने के बाद सुबह के 9 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया था, परन्तु तब तक कम से कम 88 लोग इस आग में जल कर बुरी तरह घायल हो गए थे। इस घटना का एक वीडियो फुटेज काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें इस 33 मंजिला इमारत में आग की भीषण लपटे उठती नजर आईं। जो की ऊपर छत तक जा रही हैं। सभी फायर ब्रिगेड के फाइटर्स आग बुझाने के काम में जुटे हुए थे। हालांकि, इसके बावजूद भी बिल्डिंग के कई माले आग की चपेट में आ गए हैं।

88 से ज्यादा लोग घायल :

जानकारी के मुताबिक, इस गंभीर घटना में अब तक कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है, परन्तु फ़िलहाल किसी की मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के बाद बिल्डिंग से सैकड़ों लोगों को बाहर निकाला गया। दक्षिण कोरिया के गृह एवं सुरक्षा मंत्रालय द्वारा इस घटना की जानकारी साझा की गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com