Frst Corona Vaccine Registered in Russia
Frst Corona Vaccine Registered in RussiaKavita Singh Rathore -RE

रूस जीता कोरोना वैक्सीन की रेस, राष्ट्रपति पुतिन की बेटी को दिया डोज

रूस ने दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन तैयार कर ली है। इस बारे में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को ऐलान कर जानकारी दी है। उन्होंने अपनी बेटी को वैक्सीन का डोज देने की बात भी बताई।

रूस। कोरोना का बढ़ते प्रकोप के बीच पूरी दुनिया भर के देश कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने की रेस में दौड़ लगा रहे थे। वहीं, अब यह रेस रूस ने जीत कर दुनिया की पहली कोरोना की वैक्सीन तैयार कर ली है। इस बारे में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को स्वयं ऐलान कर जानकारी दी है। हालांकि, इसके भारत आने से जुडी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

राष्ट्रपति पुतिन ने दी जानकारी :

बताते चलें, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया है कि, रूस द्वारा कोरोना की पहली वैक्सीन तैयार कर ली गई है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि, रूस द्वारा तैयार पूरी दुनिया की पहली वैक्सीन के सभी टेस्ट और ट्रायल सफल हुए हैं। रूस के मॉस्को के गामेल्या इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित इस वैक्सीन को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंजूरी भी मिल गई है। इसके अलावा राष्ट्रपति पुतिन ने इस कोरोना वायरस वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद अपनी बेटी को इसका डोज देने की बात भी साझा की।

अन्य लोगों को भी दिया गया वैक्सीन का डोज :

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बताया कि, इस वैक्सीन का पहला डोज उनकी बेटी को दिया गया है। इसके बाद पहले उन्हें बुखार आया जिसका लेवल 38 डिग्री था। वैक्सीन का डोज देने के बाद बुखर का लेवल बढ़ा, लेकिन बाद में फिर यह धीरे धीरे काबू में आने लगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया है कि, उनकी बेटी के साथ ही कई अन्य लोगों को भी इस वैक्सीन का डोज दिया गया है। जिनमें वैक्सीन का टिका लगने के बाद उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखे।

जल्द शुरू होगा वैक्सीन का प्रोडक्शन :

बताते चलें, इस वैक्सीन को मॉस्को के गामेल्या इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित किया गया है। इस वैक्सीन को रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सफल बताया गया और मंगलवार को ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, रूस में जल्द ही इस सफल वैक्सीन के प्रोडक्शन का कार्य शुरू किया जाएगा और वैक्सीन की डोज़ बड़ी संख्या में तैयार की जाएगी। अब रूस द्वारा तैयार की गई वैक्सीन को WHO की तरफ से मंजूरी मिलती है, तो जल्द ही यह वैक्सीन दुनियाभर में भेजी जाएगी।

अन्य देश भी रेस में शामिल :

खबरों के अनुसार, पूरी दुनिया में कोरोना की वैक्सीन तैयार करने की रेस में कई देश शामिल है। जिनमें से रूस ने बाजी मार ली है। बाकि जगह पर या तो इनके ट्रायल चल रहे है या अपने अंतिम चरण में है। WHO द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस समय लगभग 100 से अधिक देश वैक्सीन बनाने पर काम कर रहे है। जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, इजरायल, चीन, रूस, भारत जैसे देश शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com