फ्रांस राष्ट्रपति ने PM मोदी की तारीफ कर कहीं ये बात
फ्रांस राष्ट्रपति ने PM मोदी की तारीफ कर कहीं ये बातSocial Media

संयुक्त राष्ट्र महासभा में फ्रांस राष्ट्रपति ने PM मोदी की तारीफ कर कही ये बात

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक सत्र में अपने संबोधन में PM नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए तारीफ करते हुए कही ये बातें...

सुंयक्त राष्ट्र। दुनिया के लोकप्रिय नेताओं की गिनती में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी आता हैै।उनके कामकाजों के चलते दुनियाभर में उनकी तारीफे होती है। इसी कड़ी में अब यह खबर सामने आ रही है कि, फ्रांस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है।

दरअसल, यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच समकरंद में हाल ही में संपन्न हुए शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शांति का पाठ पढ़ाया था, जिसके चलते दुनियाभर में उनकी तारीफ हो रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक सत्र को संबोधित कर रहे थे। तभी उन्‍होंने अपने संबोधन में PM नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा-भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा था कि यह युद्ध का वक्त नहीं है और उनकी यह बात एकदम सही थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है। यह पश्चिम से बदला लेने और उसे पूर्व के खिलाफ खड़ा करने का समय नहीं है।

उत्तर और दक्षिण के बीच नए समझौतों की सख्त जरूरत है :

इतना ही नहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने संबोधन में आगे यह भी कहा, ‘‘यह वक्त है कि हम सभी संप्रभु राष्ट्र हमारे समक्ष मौजूद चुनौतियों का एकजुट होकर मुकाबला करें। इसीलिए उत्तर और दक्षिण के बीच नए समझौतों की सख्त जरूरत है। एक ऐसा समझौता, जो खाद्यान्न, शिक्षा और जैव विविधता के क्षेत्र में हो। यह सोच को सीमित करने का नहीं, बल्कि साझा हितों के लिए खास कार्रवाई करने के वास्ते गठबंधन बनाने का है। समरकंद में पुतिन ने मोदी से कहा था कि वह यूक्रेन में जारी संघर्ष को लेकर अपनी स्थिति और उन चितांओ के बारे में अच्छी तरह से वाकिफ हैं, जिनके संबंध में मोदी अक्सर बात करते हैं। पुतिन ने कहा था, हम इसे यथाशीघ्र रोकने की कोशिश करेंगे।‘‘

बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र महासभा के इस सत्र के दौरान दुनियाभर के नेता शामिल हुए थे। तो वहीं, PM नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उज्बेकिस्तान के समरकंद में हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन से इतर पुतिन से मुलाकात की थी और कहा था कि, ‘‘आज युद्ध का युग नहीं है।’’

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com