राजधानी Kyiv में हेलीकॉप्टर क्रैश
राजधानी Kyiv में हेलीकॉप्टर क्रैशAkash Dewani - RE

रूस–यूक्रेन युद्ध : राजधानी Kyiv में हेलीकॉप्टर क्रैश, आंतरिक मंत्री डेनिस मोनस्त्रिस्काई समेत 17 लोगों की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीव में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। कुल 18 मृतकों में आंतरिक मंत्री डेनिस मोनस्त्रिस्काई सहित 2 और यूक्रेनियन मंत्रियो का भी नाम है।

राज एक्सप्रेस। रूस यूक्रेन युद्ध के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। इस हेलीकॉप्टर क्रैश में 18 लोग मारे गए है। इन 18 लोगों में यूक्रेन के आंतरिक मंत्री डेनिस मोनस्त्रिस्काई के साथ,उप आंतरिक मंत्री येवहेन येनिन और आंतरिक मामलों के राज्य सचिव यूरीए लुबकोविच का नाम भी शामिल है। कुल 18 मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं।राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख ने कहा कि ब्रोवेरी शहर में कीव के बाहर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

बच्चों के नर्सरी स्कूल के पास हुआ दुर्घटनाग्रस्त

हेलीकॉप्टर में यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री डेनिस मोनास्टिरस्की और आठ अन्य लोग सवार थे। क्लेमेंको ने कहा कि उनके उप मंत्री येवेन येनिन और राज्य सचिव यूरी लुबकोविच की भी दुर्घटना में मृत्यु हो गई। कीव क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि एक हेलीकॉप्टर एक नर्सरी और एक रिहायशी इमारत के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नर्सरी में बच्चे,कर्मचारी और टीचर्स उस समय मौजूद थे। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल है और 22 घायलों, जिनमे 15 बच्चे भी शामिल है उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

नेशनल पुलिस प्रमुख ने बताया है की जो हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है वह आपातकालीन सेवा के लिए इस्तेमाल किया जाता था। मारे गए लोगों में से कम से कम नौ लोग आपातकालीन सेवा हेलीकॉप्टर पर सवार थे, जब यह राजधानी कीव से लगभग 12 मील उत्तर-पूर्व में एक उपनगर, ब्रोवेरी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख ने कहा कि ब्रोवेरी शहर में कीव के बाहर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।ब्रोवेरी शहर कीव से लगभग 20 किलोमीटर (12 मील) उत्तर पूर्व में स्थित है।रूसी और यूक्रेनी सेना मास्को के आक्रमण के शुरुआती चरणों में ब्रोवेरी के नियंत्रण के लिए लड़े जब तक कि अप्रैल की शुरुआत में रूस की सेना वापस नहीं आई। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले साल 24 फरवरी को समर्थक पश्चिमी यूक्रेन में सेना भेजी थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com