हांगकांग पुलिस ने दो पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट को गिरफ्तार किया
हांगकांग पुलिस ने दो पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट को गिरफ्तार कियाSocial Media

हांगकांग पुलिस ने दो पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट को गिरफ्तार किया

हांगकांग पुलिस ने महामारी विरोधी नियमों का उल्लंघन करने वाले कैथे पैसिफिक के दो पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है।

हांगकांग। हांगकांग (Hong Kong) पुलिस ने महामारी विरोधी नियमों का उल्लंघन करने वाले कैथे पैसिफिक के दो पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस संबंध में कहा कि सोमवार को कैथे पैसिफिक के दो पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट को स्थानीय महामारी विरोधी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा, ''जांच से पता चला कि दोनों व्यक्ति 24 दिसंबर और 25 दिसंबर 2021 को अमेरिका से हांगकांग पहुंचे। क्वारंटीन के दौरान दोनों को 25 और 27 दिसंबर को हांगकांग के रोग निवारण और नियंत्रण विनियमन का उल्लंघन करते हुए अनावश्यक गतिविधियां में लिप्त पाया था।

बाद में दोनों कोविड-19 के नए स्वरूप ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए और उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने कहा कि इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर अपने दोस्तों से मुलाकात की और कोरोना के नियमों का उल्लंघन करते हुए रेस्तरां में भोजन किया, जो कोरोना का सामुदायिक प्रसार का कारण बना। जमानत पर रिहा हुए दोनों लोगों पर नौ फरवरी को अलग-अलग अदालतों में मुकदमा चलेगा।

उल्लेखनीय है कि रोकथाम और रोग नियंत्रण के नियमन के अनुसार नियमों का उल्लंघन करने वाले को छह महीने की सजा और 5000 हांगकांग डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com