मैं ‘नस्लवाद’ से प्रेरित था : पेरिस गोलीबारी संदिग्ध
मैं ‘नस्लवाद’ से प्रेरित था : पेरिस गोलीबारी संदिग्धSocial Media

मैं ‘नस्लवाद’ से प्रेरित था : पेरिस गोलीबारी संदिग्ध

फ्रांस की राजधानी पेरिस के मध्य में गोली चलाने और तीन कुर्दों को मारने वाले व्यक्ति ने स्वीकार किया है कि उसने नस्लवाद से प्रभावित होकर इस घटना को अंजाम दिया।

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस के मध्य में गोली चलाने और तीन कुर्दों को मारने वाले व्यक्ति ने स्वीकार किया है कि उसने नस्लवाद से प्रभावित होकर इस घटना को अंजाम दिया है। ले जर्नल डू डिमंच ने यह जानकारी दी। प्रकाशन ने सूत्रों के हवाले से कहा,“ गिरफ्तारी के कुछ मिनट बाद बंदूकधारी ने कहा कि वह नस्लवाद के प्रभाव में आकर इस काम को अंजाम दे रहा है।” हमलावर के पास नेशनल कंपनी ऑफ फ्रेंच रेलवेज (एसएनसीएफ) के एक कर्मचारी का पहचान पत्र था। उसका नाम विलियम एम. था और उसका जन्म 30 मार्च, 1953 को मॉन्ट्रियल शहर में हुआ था। वह पेरिस में अपराध स्थल के पास रह रहा था। बंदी ने दस्तावेज में निहित जानकारी की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि 10वें प्रांत के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। फ्रांसीसी गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने हमलावर की पहचान 69 वर्षीय फ्रांसीसी नागरिक के रूप में की है। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी जांच की जा रही है। श्री डर्मैनिन ने कहा कि उसने स्पष्ट रूप से अकेले गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध को पुलिस जानती थी।इसलिए वह इससे पहले कभी भी अति-दक्षिणपंथी विचारों या संदिग्ध कट्टरता से ग्रसित नजर नहीं आया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com