इंडोनेशिया: भूकंप से मरने वालों की संख्या 50 के पार-आपातकाल की स्थिति घोषित

इंडोनेशिया के पश्चिम सुलावेसी प्रांत में आए जाेरदार भूकंप के कारण मरने वालों की संख्‍या बढ़कर अब 56 हो चुकी है और घायल लोगों की संख्या 826 बताई जा रही हैै...
इंडोनेशिया: भूकंप से मरने वालों की संख्या 50 के पार-आपातकाल की स्थिति घोषित
इंडोनेशिया: भूकंप से मरने वालों की संख्या 50 के पार-आपातकाल की स्थिति घोषितSocial Media

इंडोनेशिया। पूरी दुनिया महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण केे संकटकाल में प्राकृतिक आपदा भी अपनी कहर बरपा रही है। भारत सहित कई देशों की धरती भूकंप की वजह से बार-बार कांप रही है। इसी बीच इंडोनेशिया में शुक्रवार को आए 6.2 की तीव्रता के भूकंप की भारी तबाही अभी तक मची हुई है। यहांं मरने वालों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है।

भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 56 :

दरअसल, इंडोनेशिया के पश्चिम सुलावेसी प्रांत में जाेरदार भूकंप के कारण अब तक मरने वालों की संख्‍या 50 के पार होकर 56 हो चुकी है और घायल लोगों की संख्या 826 बताई जा रही है। अगर इससे पहले के आंकड़ाें की बात करें तो, उस वक्‍त 35 लोगों की मौत और करीब 700 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई थी और अब ये आंकाड़ा और बढ़ गया है।

15,000 लोगों ने छोड़ा घर :

तो वहीं, इंडोनेशिया से लगभग 15,000 लोगों को घर छोड़ना पड़ा। भूकंप के कारण सबसे ज्यादा मौतें इंडोनेशिया के पश्चिम सुलावेसी प्रांत में मामूजू रीजेंसी में हुईं है। इसके अलावा मेजेन रीजेंसी में करीब नौ लोगों की मौत हुई है।

आपातकाल की स्थिति घोषित :

प्राकृतिक आपदा के कहर से जूझ रहे इंडोनेशिया में पश्चिम सुलावेसी के अधिकारियों द्वारा फिलहाल इस क्षेत्र में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है।

कब आया था भूकंप :

बता दें कि, भूकंप की घटना बीती देर रात के समय 1.28 बजे हुई थी और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 व भूकंप का केंद्र मजाने शहर से 6 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com