Japan Airline Fire Accident
Japan Airline Fire AccidentRaj Express

Japan Airline Fire : भूकंप रिलीफ प्लेन से टकराने के कारण जापान एयरलाइन के विमान में आग, सभी यात्री सुरक्षित

Japan Airline Fire Accident : जानकारी के अनुसार ये विमान भूकंप रिलीफ के लिए जा रहे विमान से टकरा गया जिससे विमान में आग लग गई।

हाइलाइट्स :

  • JAL फ्लाइट 516 में लगी थी आग।

  • इस घटना का वीडियो भी आया सामने।

  • जापान कॉस्ट गार्ड के विमान से टकराई थी फ्लाइट।

Japan Airline Fire Accident : नए साल की शुरुआत का दुनिया में जश्न मनाया जा रहा है लेकिन जापान के लिए नए साल की शुरुआत ही हादसों और आपदाओं के साथ हुआ। जापान में हाल ही में आए भूकंप के बाद अब एक विमान दुर्घटना ग्रस्त हुआ है। जानकारी के अनुसार ये विमान भूकंप रिलीफ के लिए जा रहे विमान से टकरा गया जिससे विमान में आग लग गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

JAL फ्लाइट 516 उत्तरी जापान के साप्पोरो शहर से हानेडा के लिए उड़ान भरी थी, रन वे पर एक अन्य विमान से टकराने के कारण यह घटना हुई। जब फ्लाइट में आग लगी उस समय 379 यात्री सवार थे। सभी क्रू मेंबर और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, रन वे पर एक विमान दूसरे विमान से टकराया और देखते ही देखते इसमें आग लग गई। इस विमान में आग लगते ही बचाव दल आया विमान में बैठे सभी लोगों को बचा लिया गया। हनेडा में जापान एयरलाइन का विमान जापान कॉस्ट गार्ड के विमान से टकराया था। इस विमान में 6 लोग सवार थे। इनमें से 5 लोगों की कोई सूचना नहीं थी। खोज बेन के बाद उन्हें भी ढूंढ लिया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com