जापान ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगाए गए प्रतिबंध को लिया वापस

जापान सरकार ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए टिकट आरक्षण पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस ले लिया है।
जापान ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगाए गए प्रतिबंध को लिया वापस
जापान ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगाए गए प्रतिबंध को लिया वापसSyed Dabeer Hussain - RE

टोक्यो। जापान सरकार ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए टिकट आरक्षण पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस ले लिया है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि परिवहन मंत्रालय द्वारा प्रतिबंधों की घोषणा के बाद आम लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी।

जापान सरकार द्वारा यात्रा संबंधी लगाए गए प्रतिबंधों के कारण यहां के नागरिक सहित विदेशी नागरिक अगले साल तक यात्रा करने के लिए लिए सक्षम नहीं है। मंत्रिमंडल के मुख्य सचिव हिरोकाजु मातसुनो ने कहा कि मंत्रालय ने अपने फैसले वापस ले लिए हैं। ऑल निप्पॉन एयरवेज कंपनी और जापान एयरलाइंस कंपनी को टिकट के लिए नए आरक्षण की मंजूरी दे दी गई है।

जापान सरकार ने बुधवार के अपने फैसले में यात्रियों की आगमन की संख्या 5000 से घटाकर 3500 कर दिया था। उल्लेखनीय है कि कोविड संक्रमण के नए रूप ओमिक्रोन पर अनुसंधान की प्रक्रिया अभी पहले चरण में है। इसमें उत्परिवर्तन की संभावना काफी ज्यादा है। यह डेल्टा की तुलना में अधिक तेजी से फैल सकता है।

श्री किशिदा ने कहा कि सरकार ने ओमिक्रोन को देश में पैर पसारने से रोकने के लिए तेजी से उपाय किए हैं। जिसमें विदेशी नागरिकों पर प्रतिबंध लगाना और अन्य देशों से जापानी नागरिकों को वापस लौटने पर निगरानी रखना सहित कई अन्य प्रतिबंध शामिल है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारी माइकल रयान ने भेदभावपूर्ण उपायों पर सवाल उठाया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com