रूस के सैन्य अभ्यास से जापान चिंतित
रूस के सैन्य अभ्यास से जापान चिंतितSocial Media

रूस के सैन्य अभ्यास से जापान चिंतित

जापानी रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने मंगलवार को कहा कि जापान ओखोटस्क सागर और जापान सागर में रूस के सैन्य अभ्यास से काफी चिंतित हैं।

टोक्यो। जापानी रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने मंगलवार को कहा कि जापान ओखोटस्क सागर और जापान सागर में रूस के सैन्य अभ्यास से काफी चिंतित हैं। जिसे वह यूक्रेन के आसपास तनाव के बीच रूसी सैन्य क्षमताओं के प्रदर्शन के रूप में मानता है रक्षा मंत्री ने एक बयान में कहा, ''यूक्रेन के साथ सीमा पर रूसी सेना के हालिया गतिविधियों के कारण हम मानते हैं कि रूस पश्चिम और पूर्व दोनों और से सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन और अपनी गतिविधि बढ़ा रहा है।"

जापान ने कहा कि उसने एक फरवरी से जापान और ओखोटस्क सागर में रूसी प्रशांत बेड़े के 24 जहाजों की गतिविधि को देखा है। उन्होंने कहा कि सरकार इसे लेकर चिंतित है और उनके युद्धाभ्यास की निगरानी कर रही है। जापानी रक्षा मंत्री ने कहा रूसी सशस्त्र बलों की 2022 प्रशिक्षण योजना के तहत जनवरी और फरवरी से नौसैनिक अभ्यास की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है। अभ्यासों का उद्देश्य महासागरों में देश के राष्ट्रीय हितों की रक्षा और समुद्र पर सैन्य खतरों का मुकाबला करने के लिए रूस की नौसेना और एयरोस्पेस बलों के कार्यों का समन्वय करना है।

योजना के अनुसार अभ्यास रूसी क्षेत्र से सटे समुद्र के साथ-साथ दुनिया के महासागरों के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी होगा। अटलांटिक महासागर के उत्तरपूर्वी भाग और प्रशांत महासागर में भूमध्यसागरीय, उत्तर और ओखोटस्क सागर में अलग-अलग अभ्यास आयोजित किए जाएंगे। कुल मिलाकर 140 से अधिक युद्धपोतों और सहायक जहाजों, 60 से अधिक विमानों, 1,000 सैन्य उपकरणों और लगभग 10,000 सैन्य कर्मियों के अभ्यास में भाग लेने की उम्मीद है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com