इंडोनेशिया: भूस्खलन के बाद लगातार बढ़ रहा मृत्यु का आंकड़ा, विमान हुआ क्रैश

इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में पिछले सप्ताह भूस्खलन हादसे में मरने वालों का आंकड़ा आज तक बढ़ रहा है। इतना ही नहीं जर्काता में शनिवार को ही एक विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Landslide and passenger plane crashes in Indonesia
Landslide and passenger plane crashes in IndonesiaSyed Dabeer Hussain - RE

इंडोनेशिया। जहां, पूरी दुनिया कोरोना का दंश झेल रही है। वहीं, प्राकृतिक आपदाओं का कहर भी लगातार जारी है। कभी भारत इसका शिकार होता है तो कभी कोई और देश। कई देश कोरोना के साथ ही भूंकप के झटकों का भी सामना कर रहे हैं। वहीं, इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में पिछले सप्ताह भूस्खलन आने की भी खबर सामने आई थी। जो इतना भयानक था कि, इस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा आज तक बढ़ रहा है। इतना ही नहीं यहां शनिवार को ही एक विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा :

दरअसल, शनिवार को इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में भारी बारिश होने के कारण भूस्खलन आने से बड़ा हादसा हो गया था। इस बारे में जानकारी इंडोनेशियाई राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बोर्ड ने दी थी। प्रबंधन बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया था कि, इस हादसे में 25 लोगों को बचा लिया गया था, लेकिन 11 लोगों की मौत होने की पुष्टि उसी दिन हो गयी थी और 18 घायल हो गए थे, परंतु वहां मरने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है। इस प्रकार आज यानि सोमवार को मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 13 तक पहुंच गया है और अभी भी 27 लोग लापता हैं। बता दें, लापता लोगों के जिन्दा या मृत होने की पुष्टि उनके मिलने के बाद ही हो सकेगी।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया :

आपदा एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, 'इस प्राकृतिक आपदा के कारण 17 लोग घायल हुए भी हैं। इसके अलावा 14 लोगों के लापता होने की खबर है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ को प्रोविंसियल डिजाइस्टर मैनेजमेंट एजेंसी (BPBD) की इमरजेंसी यूनिट के प्रमुख बुदी बुदिमन ने बताया कि सुमेदंग जिले के सिहांजुआन गांव में लगभग 4 बजे से भारी बारिश हो रही थी जिसके कारण भूस्खलन हुआ। जब पीड़ितों की खोज और बचाव के लिए अभियान चल रहा था, तभी करीब शाम साढ़े 7 बजे फिर से भूस्खलन हुआ जिसने और लोगों को मौत की नींद सुला दिया। बाद में हुए भूस्खलन में मरने वालों में जिले में बीपीबीडी की आपातकालीन इकाई के प्रमुख और सिमांगग उप-जिले के मिलिट्री कमांडर शामिल हैं।

विमान क्रेश होने की घटना :

बताते चलें, इंडोनेशिया में शनिवार को ही एक विमान क्रेश होने से एक दूसरी बड़ी दुर्घटना हो गई थी। दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान इंडोनेशिया की राजधानी जर्काता से उड़ा था और पोंटियानक की तरफ जा रहा था। इसी बीच रस्ते में यह यात्री विमान क्रैश हो गया। इस विमान में 56 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सहित 62 लोग सवार थे। इस दुर्घटना के होने के बाद अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू कर दिया था। खबरों के अनुसार, विमान का ब्लैक बॉक्स रिकॉर्डर्स को लोकेट किया गया है और उसकी तलाश की गई। इस बारे में जानकारी इंडोनेशिया की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी कमेटी के एक इंवेस्टिगेर ने दी।

इंवेस्टिगेर ने बताया :

इंवेस्टिगेर नूरचाहो यूटोमो नेबताया कि, 'श्रीविजय एयर जेट का दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान संभवत: समुद्र के पानी से टकराने के बाद ही टूटा है। हम निश्चित रूप से नहीं कह सकते लेकिन यदि मलबे को देखें तो वह ज्यादा क्षेत्र में नहीं बिखरा हुआ है। यह विमान संभवतया तब टूटा जब यह पानी से टकराया क्योंकि यदि यह हवा में विस्फोट होता तो मलबा काफी क्षेत्र में बिखर जाता।'

गौरतलब है कि, शनिवार को हुए हादसे का कारण प्लेन का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूटना था। बता दें, प्लेन श्रीविजय एयर जेट का संपर्क उड़ान भरने के कुछ समय में ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया था। फ्लाइट ट्रैकर वेबसाइट के मुताबिक, एक मिनट से कम समय में इस प्लेन ने 10 हजार फीट का एल्टीट्यूड खो दिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co