मलेशिया और इंडोनेशिया में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके
मलेशिया और इंडोनेशिया में महसूस हुए भूकंप के तेज झटकेSocial Media

मलेशिया और इंडोनेशिया में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके

शुक्रवार को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर और इंडोनेशिया के तटीय इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने की खबर सामने आई है। जबकि, दुनियाभर के देश पहले ही कोरोना से बुरी तरह से प्रभावित है।

Malaysia and Indonesia Earthquake : दुनियाभर के देश पहले ही कोरोना जैसे महासंकट का सामना कर रहे हैं। ऐसे हालातों में कई देशों को प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। इन आपदाओं के तहत पिछले साल से ही कई भारत सहित कई देश हैं। ऐसे ही आज मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर और इंडोनेशिया के तटीय इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने की खबर सामने आई है। जबकि, दुनियाभर के देश पहले ही कोरोना से बुरी तरह से प्रभावित है।

मलेशिया में भूकंप के झटके :

दरअसल, आज यानि शुक्रवार को मलेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। खबरों के अनुसार, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में यह तीव्र भूकंप महसूस किया गया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के रिक्टर पैमाने के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई है। जो कि, भूकंप की काफी तीव्र गति मानी जाती है। हालांकि, भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने के बाद भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। यहां आये भूकंप की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने दी। बताते चलें, कुआलालंपुर में इससे पहले जून 2015 में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे और तब यहां 11 लोगों की जान चली गई थी। जबकि उस समय भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई थी।

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके :

बताते चलें, शुक्रवार को ही मलेशिया के साथ ही इंडोनेशिया में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। यहां यह भूकंप तटीय इलाके में महसूस किया गया और यहां नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के रिक्टर पैमाने के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई है। यहां आए भूकंप की तीव्रता की गति भी काफी तेज मानी जाती है। हालांकि, भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने के बाद भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। इंडोनेशिया में आए भूकंप का केंद्र उत्तरी सुमात्रा के पादांग सिडेम्पुआन शहर के दक्षिण-पश्चिम में 299 किलोमीटर की दूरी पर जमीन की सतह से 12 किलोमीटर की गहराई में था। यहां आए भूकंप की जानकारी केंद्र यूरोपीय-भूमध्यसागरीय ने दी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co