Corona के बाद एक और महामारी का डर, जानें कहा से आ रही है ये आफत
Corona के बाद एक और महामारी का डर, जानें कहा से आ रही है ये आफतSocial Media

Corona के बाद एक और महामारी का डर, जानें कहा से आ रही है ये आफत

सारी दुनिया फिलहाल कोरोना महामारी से उबर नहीं पाई है, इसके चलते अभी भी कई देश परेशान हो रहे हैं। वहीं एक और बड़ी महामारी दुनिया में आने के संकेत मिल रहे हैं।

सारी दुनिया फिलहाल कोरोना महामारी से उबर नहीं पाई है, इसके चलते अभी भी कई देश परेशान हो रहे हैं। वहीं एक और बड़ी महामारी दुनिया में आने के संकेत मिल रहे हैं। अगर आर्कटिक लेक एनालिसिस के बारे में बात करें तो बताया गया है कि ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं और इसकी वजह से दुनिया में एक और महामारी फैल सकती है। आइए, आगे आपको विस्तार से बताते हैं कि ग्लेशियर पिघलने से बीमारी कैसे फैलती है और इसे लेकर डॉक्टरों ने बचाव के लिए क्या उपाय बताएं हैं।

क्या होगा नई महामारी आने का बड़ा कारण :

समाचार पत्र द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाली महामारी कोरोना महामारी की तरह नहीं, बल्कि बर्फ पिघलने की वजह से आ सकती है। बताया जा रहा है कि, आर्कटिक झील के जेनेटिक एनालिसिस के बाद रिसर्चर्स ने दावा किया है कि, ग्लेशियर पिघलने से बर्फ में दबे कई खतरनाक वायरस और बैक्टीरिया बाहर आ सकते हैं। जिसकी वजह से पूरी दुनिया में महामारी फैल सकती है। इसके साथ ही कनाडा की ओटावा यूनिवर्सिटी के रिसर्चर ने 'Lake Hazen' की मिट्टी और पानी के सैंपल इकट्ठे किए थे। जिसकी जांच परख करने के बाद यह जानकारी सामने आई है।

कैसे होगा बचाव :

अगर आप इस आने वाली खतरनाक महामारी से बचना चाहते हैं तो आपको बता दें कि, इसे लेकर दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के हेल्थ डिपार्टमेंट के डॉक्टर ने इम्युनिटी बढ़ाने को लेकर हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि, अगर आने वाली महामारी से बचना है तो इम्यून सिस्टम को मजबूत करना होगा, क्योंकि महामारी से बचने में इम्यून सिस्टम बड़ा योगदान देता है। इसके साथ ही उन्होंने वैक्सीनेशन पर भी जोर दिया है। इसके अलावा आखिर में उन्होंने बताया कि जिस तरह कोरोना महामारी में कड़ी गाइडलाइंस का पालन किया गया है। यह भी भविष्य में लोगों के लिए असरदार साबित होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com