मैक्सिकन नौसेना का ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर क्रैश
मैक्सिकन नौसेना का ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर क्रैशSocial Media

मैक्सिकन नौसेना का ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 14 लोगों की मौत

खबर आई है कि, मेक्सिको के सिनालोआ में मैक्सिकन नौसेना (Navy) का ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई।

राज एक्सप्रेस। मेक्सिको के सिनालोआ में आज शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। खबर आई है कि, मेक्सिको के सिनालोआ में मैक्सिकन नौसेना (Navy) का ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी के मुताबिक, उत्तरी राज्य सिनालोआ में ब्लैक हॉक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, मेक्सिकन नौसेना का हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक सिनालोआ के लॉस मोचिस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय मीडिया ने नौसेना के हवाले से कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल ये हादसा किस वजह से हुई है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

नौसेना ने दिए जांच के आदेश:

नौसेना ने विमान दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, हादसे में घायल का इलाज जारी है। विमान में कुल 15 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि, हेलीकॉप्टर में 15 लोग सवार थे और सिनालोआ राज्य में दुर्घटना के बाद एक यात्री जीवित बचा है जिसका इलाज किया जा रहा है। नौसेना ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। नौसेना ने कहा कि, हम इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वालों की मौत पर शोक व्यक्त करते हैं।

नौसेना ने बयान में कही यह बात:

नौसेना ने इस हादसे के सिलसिले में बयान जारी किया है। नौसेना ने अपने एक बयान में कहा कि, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है, जिससे यह संकेत मिलता हो, कि घटना एक ड्रग तस्कर की गिरफ्तारी से जुड़ा है। वहीं, स्थानीय मीडिया के मुताबिक ये हादसा मेक्सिकन ड्रग माफिक राफेल कारो क्विनतेरो की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हुआ है। राफेल कारो क्विनतेरो एफबीआई के 10 सबसे वांछित अपराधियों में से एक है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com