ईरान ने 12 देशों के यात्रियों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया
ईरान ने 12 देशों के यात्रियों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगायाSyed Dabeer Hussain - RE

ओमीक्रोन : ईरान ने 12 देशों के यात्रियों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया

ईरान कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट के प्रसार को देखते हुए 12 देशों से आने वाले यात्रियों के देश में प्रवेश पर 15 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।

तेहरान। ईरान कोरोना वायरस(कोविड-19) के ओमीक्रोन वेरिएंट के प्रसार को देखते हुए 12 देशों से आने वाले यात्रियों के देश में प्रवेश पर 15 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। ईरान के गृह मंत्रालय के अनुसार पहले से ही प्रतिबंधित आठ अफ्रीकी देशों बोत्सवाना, नामीबिया, मोजाम्बिक, इस्वातिनी, लेसोथो, जिम्बाब्वे, मलावी तथा दक्षिण अफ्रीका वाली सूची में अब चार यूरोपीय देशों ब्रिटेन, फ्रांस, नॉर्वे और डेनमार्क को भी शामिल किया गया है।

अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए मंत्रालय ने ईरान में प्रवेश करने से पहले टीकाकरण प्रमाण पत्र और पीसीआर परीक्षण निगेटिव रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य कर दिया है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को 1,857 नए कोविड मामले दर्ज किए। जिसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,184,762 हो गयी।

पिछले 24 घंटे में 52 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई। देश में अब तक कुल 131,400 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि देश में 6,026,378 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। जबकि 2,774 लोगों का गहन चिकित्सा इकाइयों में इलाज चल रहा हैं।उल्लेखनीय है कि ईरान में 19 दिसंबर को ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com