RSS प्रमुख मोहन भागवत
RSS प्रमुख मोहन भागवत RE

'विश्व हिंदू कांग्रेस 2023' में बोले मोहन भागवत- "विश्व एक परिवार है और हम सभी को 'आर्य' बनाएंगे"

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत आज शुक्रवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 'विश्व हिंदू कांग्रेस' का उद्घाटन किया।

हाइलाइट्स-

  • बैंकॉक में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने आज विश्व हिंदू कांग्रेस की शुरुआत की।

  • बैंकॉक में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने जारी किया बड़ा बयान।

  • मोहन भागवत ने कहा- विश्व एक परिवार है और हम सभी को 'आर्य' बनाएंगे।

Mohan Bhagwat in World Hindu Congress 2023: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत आज शुक्रवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 'विश्व हिंदू कांग्रेस' का उद्घाटन किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम कई बड़े हिन्दू नेता, विचारक और एक्टिविस्ट शामिल हुए। कार्यक्रम में दुनियाभर में हिन्दुओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर की जाएगी। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथियों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस सभा को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करेंगे।

मोहन भागवत ने विश्व हिंदू कांग्रेस' को किया संबोधित:

बता दें कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत आज शुक्रवार को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 'विश्व हिंदू कांग्रेस' को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि, "दुनिया ने 2000 वर्षों से खुशी और शांति लाने के लिए बहुत सारे प्रयोग किए हैं। सभी ने भौतिकवाद साम्यवाद और पूंजीवाद का भी उपयोग किया और विभिन्न धर्मों को आजमाया है और उन्हें भौतिक समृद्धि मिली है, लेकिन फिर भी कोई संतुष्टि नहीं है। अब सभी को भारत से उम्मीद है।"

उन्होंने कहा कि, "अब खासकर कोविड काल के बाद, दुनिया ने पुनर्विचार करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि दुनिया अब सोच रही है कि भारत ही रास्ता देगा, क्योंकि भारत में वह परंपरा है। भारत ने पहले भी ऐसा किया है और हमारे समाज और हमारे राष्ट्र का जन्म उसी उद्देश्य के लिए है।"

उन्होंने कहा कि, "विश्व एक परिवार है और हम सभी को 'आर्य' बनाएंगे। भौतिक सुख के सभी साधनों पर कब्ज़ा पाने के लिए लोग एक-दूसरे से लड़ने और हावी होने की कोशिश करते हैं। हमने इसका अनुभव किया है।"

जनकारी के लिए बता दें कि, विश्व हिंदू कांग्रेस (WHC) चार साल में एक बार होता है। तीसरी बार आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम का विषय जयस्य आयतनम धर्म: है, जिसका अर्थ- धर्म, विजय का निवास है। कार्यक्रम में हिंदुओं के मूल्यों एवं रचनात्मकता की भावना को व्यक्त करने के लिए कुल सात समानांतर सत्र आयोजित किए जाएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com