Israel - Iran
Israel - IranRaj Express

Israel - Iran : इज़रायल - ईरान के बीच फिर बढ़ी तनातनी, मोसाद के एजेंट की हुई मौत पर मचा बवाल

Mossad Agent Killed In Iran : मोसाद के एजेंट को शनिवार को दक्षिण पूर्वी सिस्तान - बलूचिस्तान में मार डाला गया है। एजेंट पर आरोप था कि उसने अहम जानकारियां विदेशी एजेंसियों को भेजी थी।

हाइलाइट्स :

  • ईरान ने मोसाद एजेंट को दी फांसी की सजा।

  • एजेंट पर जानकारी साझा करने आरोप था।

  • ईरान शिया मुस्लिम बाहुल्य देश है।

राज एक्सप्रेस। इजरायल और हमास के बीच जंग चल रही है। इसी बीच ईरान ने मोसाद के एक एजेंट को फांसी की सजा दे दी है। यह जानकारी ईरान के आईआरएनए न्यूज़ एजेंसी ने साझा की है। मोसाद के एजेंट को शनिवार को दक्षिण पूर्वी सिस्तान - बलूचिस्तान में मार डाला गया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एजेंट ने विदेशी सेवाओं, विशेष रूप से मोसाद के साथ बातचीत की थी और विशेष जानकारी इकट्ठा की थी।

मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया है कि मोसाद के एजेंट विदेशी एजेंसियों को दस्तावेज प्रदान किए थे। एजेंट ने इस्लामिक रिपब्लिक का विरोध करने वाले समूह और संगठन के लिए प्रचार करने की अहम जानकारी सौंपी थी। रिपोर्ट्स में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि एजेंट को कब गिरफ्तार किया गया था। एजेंट को सजा सिस्तान-बलूचिस्तान की जाहेदान जेल में हुई थी।

इस घटना के एक दिन बाद ही बलचु आंतकवादियों ने ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया था। जिसमें 11 सुरक्षा जवान मारे गए थे और अन्य घायल हुए थे। हमले में अल - अदल के दो आतंकवादी भी मारे गए थे। अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान सीमा से बलूचिस्तान लगा हुआ है। यहां सिस्तान - बलूचिस्तान में लम्बे समय से सुन्नी आतंकी और सुरक्षाबलों के झड़प का केंद्र रहा है। वहां सुन्नी मुस्लिम अधिक संख्या में मौजूद हैं। जबकि अधिकांश में ईरानी शिया मुस्लिम हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com