म्यांमार से सेना का एक विमान क्रैश, 12 लोगों की मौत

म्यांमार से एक प्लेन क्रैश होने की घटना सामने आई है। इस घटना के तहत सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस बड़े हादसे में 12 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।
म्यांमार से सेना का एक विमान क्रैश, 12 लोगों की मौत
म्यांमार से सेना का एक विमान क्रैश, 12 लोगों की मौतSyed Dabeer Hussain - RE

म्यांमार। कोरोना संकट के दौरान ही हाल ही में पूरी दुनिया से कई बड़ी घटनाओं की खबरें सामने आती रही हैं। चाहे वो प्राकृतिक आपदा भूकंप हो या कोई अन्य हादसा। इसी कड़ी में म्यांमार से एक प्लेन क्रैश होने की घटना सामने आई है। इस घटना के तहत सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस बड़े हादसे में 12 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त :

दरअसल, म्यांमार में एक सेना का एक विमान गुरुवार को क्रैश हो गया। यह हादसा मांडले में हुआ। हादसे के समय विमान में सवार 16 लोग सवार थे, जिनमें से 12 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा अब तक कुछ लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली सकी है। जबकि, कुछ को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मरने वाले लोगों में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल थे। यह हादसा इतना भयानक था कि, जो लोग इस विमान में सवार थे उनमें से 12 की जान मौके पर चली गई। हादसे में प्लेन उड़ा रहा पायलट भी जिंदा नहीं बच सका।

16 सीटों वाला विमान क्रैश :

घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्यों के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। इसके अलावा सुरक्षाबल भी बड़ी संख्या में वहां पर मौजूद हैं। स्थानीय मीडिया एजेंसी की खबरों की मानें तो, मांडले क्षेत्र के प्यिन ऊ ल्विन  में एक बिजली और इस्पात संयंत्र के बीच 16 सीटों वाला विमान क्रैश हुआ है। यानी इस विमान में सिर्फ 16 लोग ही सवार हो सकते थे।

सूचना दल के मेजर ने बताया :

राज्य प्रशासन परिषद के सूचना दल के मेजर जनरल जॉ मिन टुन ने बताया कि, 'इस विमान में 16 लोग सवार थे। पाय ताव से पायिन ऊ ल्विन जा रहा सैन्य विमान करीब सुबह 8:00 बजे मांडले क्षेत्र के प्यिन ऊ ल्विन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 12 लोगों की जान गई है और घायल लोगों को इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। वहीं, विमान कैसे हादसे का शिकार हुआ इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। सेना की जांच पड़ताल टीम मामले की जांच कर रही है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com