ताइवान पहुंची नैंसी पेलोसी
ताइवान पहुंची नैंसी पेलोसीSocial Media

चीन की धमकी के बीच ताइवान पहुंची नैंसी पेलोसी ने राष्ट्रपति साई इंग वेन से की मुलाकात, कही यह बात

चीन की धमकियों के बीच अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी (US House Speaker Nancy Pelosi) ताइवान पहुंची हैं। यहां उन्होंने ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन (Tsai Ing Wen) से मुलाकात की।

ताइवान, विदेश। चीन की धमकियों के बीच अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी (US House Speaker Nancy Pelosi) ताइवान पहुंच ही गई हैं। जिसके बाद चीन बुरी तरह से भड़क उठा है और लगातार चेतावनी दे रहा है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने आज बुधवार को ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन (Tsai Ing Wen) से मुलाकात की। इस दौरान ताइपे में पेलोसी ने कहा कि, अमेरिका ने हमेशा ताइवान के साथ खड़े रहने का वादा किया है।

ताइवान की राष्ट्रपति ने नैंसी पेलोसी का किया जोरदार स्वागत:

ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने इस दौरान कहा कि, "मैं अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी का दिल से हार्दिक स्वागत करती हूं। उपराष्ट्रपति और मुझे स्पीकर द्वारा अमेरिका-ताइवान संबंधों को लेकर कॉल आते रहे हैं। हमारी इस मुलाकात के लिए मैं खुश हूं।"

उन्होंने कहा कि, "अमेरिकी स्पीकर पेलोसी वास्तव में ताइवान के सबसे समर्पित मित्रों में से एक हैं। ताइवान के लिए अमेरिकी कांग्रेस के कट्टर समर्थन को प्रदर्शित करने के लिए ताइवान की यह यात्रा करने के लिए हम आपके आभारी हैं।"

राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने कहा कि, "हम अपने देश की संप्रभुता को मजबूती से बनाए रखेंगे और रक्षा रेखा को बनाए रखेंगे। साथ ही, हम लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए दुनिया भर के सभी लोकतंत्रों के साथ सहयोग और एकता के साथ काम करना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा कि, "हम ताइवान स्ट्रेट में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। ताइवान एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक को सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय सुरक्षा तौर पर एक प्रमुख स्थिर शक्ति बना सकता है।"

अमेरिका ने हमेशा ताइवान के साथ खड़े रहने का वादा किया है: नैंसी पेलोसी

वहीं, अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी ने यहां कहा कि, "अमेरिका ने हमेशा ताइवान के साथ खड़े रहने का वादा किया है। इस मजबूत नींव पर, हमारी आर्थिक समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध क्षेत्र और दुनिया में पारस्परिक सुरक्षा पर केंद्रित स्व-सरकार और आत्मनिर्णय पर आधारित एक संपन्न साझेदारी है।"

अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी ने आगे कहा कि, "ताइवान में लोकतंत्र फल-फूल रहा है। ताइवान ने दुनिया को साबित किया है कि चुनौतियों के बावजूद अगर आशा, साहस और दृढ़ संकल्प है तो आप समृद्ध भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। ताइवान के साथ अमेरिका की एकजुटता महत्वपूर्ण है। आज हम यही संदेश लेकर आए हैं।"

ताइवान पहुंची नैंसी पेलोसी
Nancy Pelosi Taiwan Visit : नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से भड़ककर चीन ने दे डाली US को धमकी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com