Nepal Plane Crash Update
Nepal Plane Crash UpdateSocial Media

Nepal Plane Crash Update: दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे से मिले 14 शव, देखें पहली तस्‍वीर

Nepal Plane Crash Update: नेपाल में तारा एयर के दुर्घटनाग्रस्त विमान को खोजने का काम आज फिर से शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम को मुस्तांग के सैनोसवेयर इलाके की पहाड़ी पर इसका मलबा मिला है।

Nepal Plane Crash Update: नेपाल (Nepal) के पर्यटक शहर पोखरा से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही विमान हिमालयी पर्वतीय क्षेत्र में गुम हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना की ताजा तस्‍वीर सामने आ गयी है। अब तारा एयर (Tara Air) के विमान का दुर्घटनाग्रस्त मलबा मिल गया है। इस दुर्घटना के संबंध में ताजा अपडेट यह है कि, नेपाली सेना ने मस्टैंग में थासांग-2 के सानोसवेयर में तारा एयर का दुर्घटनाग्रस्त विमान ढूंढ निकाला है।

दुर्घटनाग्रस्त विमान का मिला मलबा:

वहीं, नेपाल के मस्टैंग जिले के थासांग-2 में कल लापता हुए तारा हवाई जहाज का मलबा मिला है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। नेपाल सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने बताया कि, खोज एवं बचाव दल ने सोमवार सुबह विमान दुर्घटनास्थल का पता लगाया। उन्होंने बताया कि, लापता विमान का मलबा इलाके में स्थित एक तलहटी में बिखरा हुआ मिला हैं।

मस्टैंग के मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि, स्थानीय लोगों से मिली जानकारी की मदद से दुर्घटनास्थल का पता लगाया गया है, जो कि इस क्षेत्र में यारशगुम्बा (कैटरपिलर कवक) एकत्र करने गए थे। रविवार को खराब मौसम के कारण खोज एवं बचाव दल दुर्घटनास्थल पर नहीं पहुंच सका था।

नेपाल सेना ने रविवार शाम बताया था कि, अंधेरे और खराब मौसम के कारण खोज और बचाव अभियान को रोक दिया है। आज सुबह हवाई और जमीनी स्तर पर फिर से खोज अभियान शुरू किया गया था।

मलबे से 14 लोगों के शव बरामद:

नेपाली सेना के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलवे से 14 लोगों के शव बरामद कर लिये गए हैं। पुलिस निरीक्षक राज कुमार तमांग के नेतृत्व में एक टीम हवाई मार्ग से दुर्घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने इस बारे में बताया कि, यात्रियों के शवों की पहचान अभी नहीं हो पा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए काठमांडू ले जाया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि, बीते दिन पोखरा हवाई अड्डे से उड़ा तारा एयर का विमान रविवार सुबह लापता हो गया था। विमान में 19 यात्रियों और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। एयरलाइंस कंपनी के मुताबिक, यात्रियों में 13 नेपाली, चार भारतीय और दो जर्मन नागरिक शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com