भारत के पड़ोसी देश नेपाल में मिले नए वेरिएंट Omicorn के मामले

भारत से सटे देश नेपाल का नाम भी Omicorn वेरिएंट का शिकार हुए देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है। जी हां कई देशों के बाद अब नेपाल से Omicron वेरिएंट के मामलें सामने आए हैं।
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में मिले नए वेरिएंट Omicorn के मामले
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में मिले नए वेरिएंट Omicorn के मामलेSocial Media

नेपाल, दुनिया। आज भले ही पूरी दुनिया में कोरोना का कहर हल्का पड़ता नजर आ रहा हो, लेकिन अब दुनियाभर के देशों में दक्षिणी अफ्रीका से मिले कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन (Omicron ) वेरिएंट का कहर बढ़ता जा रहा है। पूरी दुनिया में कोरोना के अन्य वेरिएंट की तरह ही Omicron का खौफ बढ़ता नजर आरहा है। इसी बीच, दक्षिणी अफ्रीका से शुरुआत होने के बाद यह एक-एक करके कई देशों तक पहुँचता चला जा रहा है। वहीं, यह अब भारत से सटे देश नेपाल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। जी हां नेपाल से Omicron वैरिएंट के मामलें सामने आए हैं।

नेपाल से मिले Omicron वेरिएंट के मामले :

दरअसल, अब तक दुनियाभर के देशों में आतंक मचाने वाले कोरोना वायरस के नए Omicron वेरिएंट का खौफ अब सबकी चिंता का विषय बन गया है। क्योंकि, अब यह एक-एक करके कई देशों तक अपने पैर पसार चुका है। वहीं, अब यह भारत के पड़ोसी देश नेपाल भी जा पहुंचा है। जी हां, कनाडा में भी ओमिक्रॉन नाम के नए वेरिएंट की दस्‍तक हो चुकी है। हालांकि, यहां अब तक Omicorn वेरिएंट के 2 मामलों की पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी से बड़ा खुलासा हुआ है कि, यह डेल्टा वेरिएंट की तुलना में 10 गुना तेजी से फैलता है और हैरान कर देने वाली बात यह है कि, 'यूरोपीय देश ब्रिटेन में अब तक ओमीक्रोन के 246 मामले मिल चुके हैं। जबकि, भारत में मिले मामलों की संख्या 21 पर पहुंच गई है।

विदेशी यात्री पाया गया संक्रमित :

खबरों की मानें तो, नेपाल में मिले दो नए वेरिएंट से संक्रमित मरीज में से एक विदेशी यात्री बताया जा रहा। स्वास्थ्य मंत्रालय के उप प्रवक्ता समीर अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया है कि, 'दो लोग 71 वर्षीय नेपाली नागरिक और 66 वर्षीय विदेशी के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, दोनों लोगों की पहचान उजागर नहीं की गई है। इनमे से विदेशी नागरिक दक्षिण अफ्रीका से काठमांडू आया था। विदेशी के संपर्क में आए नेपाली नागरिक में भी 23 नवंबर को उसी तरह के लक्षण मिले और बाद में जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com