नए साल - 2020 का दुनिया भर में स्वागत किया गया

दुनिया भर में नए साल 2020 का आगाज हो चुका है। देश-दुनिया के हर कोने में इसका जश्न मनाया गया। दुनिया भर में लोगों ने नाच-गाकर नए साल का स्वागत किया जानिए कहा कैसी रही नये साल की धूम
नए साल - 2020 का दुनिया भर में स्वागत किया गया
नए साल - 2020 का दुनिया भर में स्वागत किया गया Social Media

राज एक्सप्रेस। देश दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में धूम-धाम से मनाया गया नया साल। 31st नाईट पार्टी जिसे न्यू ईयर पार्टी भी कहा जाता है, इस पार्टी को दुनिया के हर हिस्से में कुछ ना कुछ अलग तरीके से मनाया जाता है। देखिए दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कैसे मनाया गया नया साल।

दुबई

दुबई की बुर्ज खलीफा इमारत पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र है। यह गगनचुंबी इमारत अलग-अलग तरह के आयोजनों के लिए जानी जाती है। नए साल पर यहां ऐसी आतिशबाजी और लाइटिंग हुई जिसे देख कर लोग दंग रह गए। कुछ मिनटों तक चली आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया। पूरी इमारत पर रोशनी और पटाखों के साथ साल 2020 की नक्काशी उतारी गई। इसे देखने के लिए अलग-अलग देशों के पर्यटक काफी पहले से इकट्ठा हुए थे।

पेरिस

न्यू ईयर पर पेरिस के आर्क डि ट्रायम्फ में जमकर आतिशबाजी हुई। बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए और नए साल की खुशी मनाई। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग खुले आसमान के नीचे आतिशबाजी का नजारा देखते मिले ठंड का प्रभाव लोगों के रोमांच पर नहीं पड़ा।

ग्रीस

ग्रीस में नए साल पर शानदार नजारा देखा गया। यहां के अर्कोपोलिस ऑफ एथेंस में रंग-बिरंगी रोशनी और आतिशबाजी बेजोड़ मेल देखा गया। पूरा आसमान पटाखों की रोशनी से जगमगा उठा।

थाइलैंड

थाइलैंड की चाओ फ्रया नदी पर आतिशबाजी और लाइट का अनोखा संगम देखा गया। आतिशबाजी कुछ देर तक चलती रही, जिसका देश-दुनिया के लोगों ने भरपूर आनंद उठाया और 2020 का स्वागत जोरदार तरीके से किया।

इसी प्रकार से दुनिया में नव वर्ष धूम-धाम से मनाया गया। न्यू ईयर से लोग अपने जीवन में कुछ ना कुछ बदलने का प्रयास जरूर करते हैं। जिसे नई ईयर रेसुलोशन भी कहते हैं। जीवन में छोटी-छोटी आदतों में बदलाव ही हमारी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com