नित्यानंद की तरह इन लोगों ने भी बसा रखा है खुद का देश
नित्यानंद की तरह इन लोगों ने भी बसा रखा है खुद का देशSyed Dabeer Hussain - RE

कहीं 4 तो कहीं रहते हैं 30 लोग, नित्यानंद की तरह इन लोगों ने भी बसा रखा है खुद का देश

अमेरिका के उत्तर-पश्चिम में नेवादा रेगिस्तान में दुनिया का सबसे छोटा स्वघोषित देश ‘रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया’ है। यह महज 11 एकड़ क्षेत्र में फैला है।

राज एक्सप्रेस। पिछले कई दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया पर भगौड़े स्वामी नित्यानंद का कथित देश ‘कैलासा’ चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते दिनों ‘कैलासा’ की प्रनितिधि संयुक्त राष्ट्र की एक मीटिंग में हिस्सा लिया था, जिसके बाद से ही ‘कैलासा’ को एक देश के तौर पर मान्यता मिलने को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी। हालांकि बाद में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों ने बताया कि ‘कैलासा’ की प्रनितिधि एक देश नहीं बल्कि NGO के तौर पर मीटिंग में शामिल हुए थे। वैसे आपको बता दें कि स्वामी नित्यानंद वह पहला शख्स नहीं है, जिसने अपना खुद का देश बनाने का दावा किया हो। उससे पहले भी कई लोग ऐसा कर चुके हैं।

रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया :

अमेरिका के उत्तर-पश्चिम में नेवादा रेगिस्तान में दुनिया के सबसे छोटे स्वघोषित देश में से एक ‘रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया’ है। करीब 11 एकड़ क्षेत्र में फैले इस देश की स्थापना साल 1977 में केविन बॉघ ने की थी। खास बात यह है कि इस देश की अपनी करेंसी, मेजरमेंट सिस्टम, टाइम जोन और नेवी भी है। इस देश में महज 30 मनुष्य और 4 कुत्ते रहते हैं।

रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया
रिपब्लिक ऑफ मोलोसियाSocial Media

ग्लेशियर रिपब्लिक :

यह स्वघोषित देश चिली और अर्जेंटीना के बीच साल 2014 में बसाया गया था। इसे एक चिली और अर्जेंटीना ने राष्ट्र घोषित किया था। यहां की आबादी एक लाख 65 हजार है। ख़ास बात यह है कि यह देश पासपोर्ट भी जारी करता है। यहां 40 देशों के दूतावास भी है। हालांकि इस देश को संयुक्त राष्ट्र से मान्यता नहीं मिली है।

ग्लेशियर रिपब्लिक
ग्लेशियर रिपब्लिकSocial Media

प्रिंसिपैलिटी ऑफ पोंटिन्हा :

साल 2000 में एक स्कूल टीचर रेनाटो डी बैरोस ने पुर्तगाल में समंदर तट के पास स्थित एक खाली पड़े रॉक टॉप को खरीद लिया। टीचर ने यह रॉक टॉप पुर्तगाल के राजा से खरीदा था। इसके बाद उसने इस रॉक टॉप को देश घोषित कर दिया। हालांकि यहां सिर्फ 4 लोग रहते हैं।

प्रिंसिपैलिटी ऑफ पोंटिन्हा
प्रिंसिपैलिटी ऑफ पोंटिन्हाSocial Media

सीलैंड :

रॉय बेट्स नाम के एक शख्स ने साल 2012 में इंग्लैंड के पास एक तट को देश घोषित करते हुए उसका नाम सीलैंड रख दिया। महज दो टेनिस कोर्ट जितने एरिया में बना यह देश महज दो पिलर्स पर टिका हुआ है। यहां करीब 27 लोग रहते हैं।

सीलैंड
सीलैंडSocial Media

लिबरलैंड :

सर्बिया और क्रोएशिया के बीच 7 किमी वर्ग का एक ऐसा क्षेत्र था, जिस पर दोनों ही देश दावा नहीं करते थे। इसी बात का फायदा उठाकर साल 2015 में जेडलिका नाम के व्यक्ति ने इसे अपना देश घोषित कर दिया। जेडलिका ही इस देश के राष्ट्रपति भी हैं। यहां करीब ढाई लाख लोग रहते हैं।

लिबरलैंड
लिबरलैंडSocial Media

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com