भारत ही नहीं इन 5 देशों को भी मिली थी 15 अगस्त को आज़ादी
भारत ही नहीं इन 5 देशों को भी मिली थी 15 अगस्त को आज़ादीSyed Dabeer Hussain - RE

भारत ही नहीं इन 5 देशों को भी मिली थी 15 अगस्त को आज़ादी

सिर्फ भारत ही ऐसा देश नहीं है जो आज आजादी का उत्सव मना रहा है। दुनिया में भारत के अलावा 5 और देश हैं, जो इस दिन आजाद हुए थे।

राज एक्सप्रेस। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत आज अपनी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को देश के अंग्रेजों से आजादी मिली थी। इस ख़ास मौके पर पूरे देश के लोग तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मना रहे हैं। पूरे देश में कई तरह के कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि सिर्फ भारत ही ऐसा देश नहीं है, जो आज आजादी का उत्सव मना रहा है। दुनिया में भारत के अलावा 5 और देश हैं, जो इस दिन आजाद हुए थे।

बहरीन :

अरब कंट्री बहरीन (Bahrain) भी 15 अगस्त को ही आजाद हुआ था। भारत की तरह बहरीन में भी किसी समय ब्रिटिश हुकूमत हुआ करती थी। 15 अगस्‍त 1971 को बहरीन को अंग्रेजो से आजादी मिली थी।

दक्षिण कोरिया :

साल 1910 से लेकर साल 1945 तक कोरिया (South Korea) पर जापान का कब्जा हुआ करता था। द्वितीय विश्व युद्ध में मिली हार के बाद जापान ने 15 अगस्त 1945 को कोरिया को आजाद कर दिया। कोरियाई लोग 15 अगस्त को लिब्रेशन डे (आज़ादी दिवस) के रूप में मनाते हैं।

कांगो :

क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का 11वां बड़ा देश कांगो (Congo) अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में स्थित है। यहां बड़ी संख्या में लोग फ्रांसीसी भाषा बोलते हैं। इस देश पर 1880 से ही फ्रांस का कब्जा हुआ करता था। उस समय इसे फ्रेंच कांगो भी कहा जाता था। 15 अगस्‍त 1960 को कांगो को फ्रांस से आजादी मिली थी।

लिकटेंस्टीन :

दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक लिकटेंस्टीन (Liechtenstein) पर किसी समय जर्मनी का शासन हुआ करता था। यहां की आबादी 40,000 से भी कम है। इस देश को 15 अगस्त 1866 को जर्मनी से आजादी मिली थी। भारत की तरह यहां भी हर साल 15 अगस्त को आजादी का जश्न मानाया जाता है।

उत्तर कोरिया :

दक्षिण कोरिया की तरह उत्तर कोरिया (North Korea) भी 15 अगस्त को ही आजाद हुआ था। दरअसल जब जापान से आजादी मिली थी, तब दोनों देश संयुक्त थे। आगे चलकर कोरिया दो हिस्सों में बंट गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co