अमेरिका की Novavax भारत के साथ मिलकर बनाएगी वैक्सीन की 200 करोड़ डोज

अमेरिका की Novavax और भारत की कंपनी 'सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' (SII) की तरफ से वैक्सीन के डोज तैयार करने को लेकर बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
Novavax create 2 billion covid 19 vaccine doses with india
Novavax create 2 billion covid 19 vaccine doses with indiaKavita Singh Rathore -RE

राज एक्सप्रेस। जहां पूरी दुनिया में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं वहीं, कोरोना वैक्सीन निर्मित करने की कवायद भी तेज होती नजर आ रही है। हाल ही में भारत की बहुत बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी 'सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' (SII), ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी, एस्ट्राजेनेका और नोवावैक्स मिलकर वैक्सीन के कई ट्रॉयल कर रही थीं। वहीं, अमेरिका और भारत की कंपनियों की तरफ से वैक्सीन के डोज तैयार करने को लेकर बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

वैक्सीन के डोज तैयार करेंगी कंपनियां :

दरअसल, आज एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है कि, अमेरिका की कंपनी नोवावैक्स (Novavax) भारत की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के साथ मिलकर कोरोना वैक्सीन के 200 करोड़ डोज बनाने जा रही है। दोनों देशों की कंपनियों ने यह फैसला कोरोना के लगातार बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए लिया है। हालांकि, कोरोना की वैक्सीन तैयार करने की रेस में अभी भी कई देशों की कंपनियां दौड़ लगा रही हैं।

Novavax कंपनी का कहना :

Novavax कंपनी का कहना है कि, 'बढ़ती मांग को मद्देनजर रखते हुए कोरोना की वैक्सीन का उत्पादन दोगुना कर दिया गया है। बताते चलें, अमेरिका की कंपनी नोवावैक्स (Novavax) और भारत की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने एक साथ काम करने को लेकर अगस्त में 1.6 बिलियन की डील हुई थी। इस डील के अनुसार, Novavax कंपनी कम और मध्यम आय वाले देशों और भारत के लिए कम के कम 100 करोड़ डोज तैयार करने की बात कही गई थी। अब Novavax द्वारा 2021 के मध्य तक मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाकर 200 करोड़ डोज से ज्यादा का उत्पादन करने की बात कही गई है।

एंटीजन कंपोनेंट भी तैयार करेगी कंपनी :

Novavax कंपनी ने अपना बयान जारी करते हुए कई अहम् जानकारियां दी हैं। इन जानकारियों के मुताबिक, अब कंपनी डील के तहत ही वैक्सीन की एंटीजन कंपोनेंट भी तैयार करेगी। जो, NVX‑CoV2373 कहलाते हैं। बताते चलें, Novavax कंपनी द्वारा तैयार की गई वैक्सीन वर्तमान समय में मिड-स्टेज ट्रायल में है। जबकि बीते महीने ही Novavax कंपनी की तरफ से कहा था कि, कंपनी 2021 की पहली तिमाही की शुरुआत में ब्रिटेन में 6 करोड़ खुराक की आपूर्ति करेगा।

साथ मिलकर तैयार की जा रही वैक्सीन :

खबरों की मानें तो, एस्ट्राजेनेका के साथ समझौता कर भारत की सीरम इंस्टीट्यूट 68 देशों के लिए वैक्सीन तैयार कर रही है। वहीं, Novavax के साथ मिलकर 92 देशों के लिए वैक्सीन तैयार की जा रही है। गौरतलब है कि, दुनियाभर में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पूरी दुनिया में अब तक कोरोना का आंकड़ा 2.5 करोड़ को पार कर चुका है जबकि मात्र भारत में कोरोना का आंकड़ा 50 लाख को पार कर गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co