पाक PM ने PM मोदी से लाइव डिबेट कर सीमा विवाद को खत्म करने की इच्छा जताई

भारत और पाकिस्तान की दुश्मनी ख़त्म हो सकती है क्योंकि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मोदी से लाइव डिबेट कर सीमा विवाद को खत्म करने की इच्छा जताई है।
पाक PM ने PM मोदी से लाइव डिबेट की इच्छा जताई
पाक PM ने PM मोदी से लाइव डिबेट की इच्छा जताई Social Media

पाकिस्तान, दुनिया। भारत और पाकिस्तान की दुश्मनी के चर्चे दुनियाभर में चलते हैं। यह दुश्मनी कई सालों से चली आरही है। कितने प्रधानमंत्री आये और गए, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि, इन दोनों देशों के बीच की दुश्मनी ख़त्म हो सकती है क्योंकि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मोदी से लाइव डिबेट कर सीमा विवाद को खत्म करने की इच्छा जताई है।

इमरान खान ने जताई इच्छा :

दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को अपनी इच्छा जताते हुए कहा है कि, 'वह भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेद को दूर करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीविजन पर लाइव डिबेट करना चाहते हैं। इमरान खान ने मॉस्को की यात्रा की पहली शाम के मौके पर रूस के सरकारी टीवी नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी यह बात रखी। बता दें, पिछले दो दशक के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई पाकिस्तानी प्रधानमंत्री रूस की यात्रा पर गए हो।

कुछ ऐसा होगा पाक PM का दौरा :

खबरों की मानें तो, अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से प्रमुख क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विसाय पर चर्चा करेंगे। इमरान खान से एक सवाल किया गया और उसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘मैं नरेंद्र मोदी के साथ टीवी पर लाइव डिबेट करना चाहूंगा। यदि याद भारत या पाकिस्तान के बीच की दौरान या मतभेद को मिटाना है तो हम लाइव डिबेट करें इस मसले को हल कर सकते हैं। ऐसा करने से दो छेत्रो में शांति कायम की जा शक्ति है और यहां के लोगो के भलाई के लिए जाम किया जा सकता है।"

भारत से किया था संपर्क :

इमरान खान ने एक सवाल का जवाब जाने कब की जब 2018 में मेरी पार्टी की सरकार बनी थी, तब उन्होंने भारत से तुरंत संपर्क किया था और भारतीय नेतृत्व से बातचीत के जरिए कश्मीर मामला सुलझाने को कहा था। इमरान खान ने कहा, ‘‘मेरी पार्टी जब साल 2018 में सत्ता में आई तो मैंने भारत की तरफ हाथ बढ़ाया। मैंने कहा कि हम कश्मीर मुद्दे पर बैठकर बातचीत करते हैं और इस मसले को सुलझाते हर विवाद को बातों के जरिये हल किया जा सकता है। भारत को कई लोगों से अच्छा जानते हैं। हमने भारत सरकार से पाकिस्तान क्रिकेट खेलने का भी जिक्र करते हुए धन्यवाद दिया, लेकिन भारत सरकार ने अपनी कोई राय नहीं दी। इससे हमें कोई सरोकार नहीं है। रूस के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंध हैं और हम वास्तव में इसे मजबूत करना चाहते हैं।"

गौरतलब है कि, सीमा विवाद से जुड़े एक सवाल पर इमरान खान ने ये भी कहा कि, "मैं सैन्य करवाई पर भरोसा नहीं करता। बात के जरिया सीमा विवाद खत्म किया जा सकता है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com