बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश
बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना का हेलीकॉप्टर क्रैशSocial Media

बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो मेजर समेत 6 जवानों की मौत

पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan) में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

हाइलाइट्स-

  • पाकिस्तान से हादसे की खबर आई सामने

  • बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश

  • हादसे में दो मेजर समेत 6 जवानों की मौत

  • हादसा पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम इलाके में हुआ है

बलूचिस्तान, विदेश। पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, पाकिस्तान के बलूचिस्तान (Balochistan) में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हेलिकॉप्टर में सेना के 2 अधिकारियों समेत 6 लोग सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम इलाके में हुआ है। दुर्घटना में सभी 6 जवानों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा एक फ्लाइंग मिशन के दौरान हुआ है। यह हेलिकॉप्टर बलूचिस्तान के क्षेत्र में हरनाई के पास क्षतिग्रस्त हुआ है। अभी तक इस क्रैश के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।

सेना के जनसंपर्क विंग ने इस हादसे को लेकर एक बयान जारी किया है। सेना के जनसंपर्क विंग द्वारा जारी बयान में कहा कि, "बलूचिस्तान प्रांत में हरनाई के पास एक उड़ान मिशन के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।" वहीं, एक पाकिस्तानी पत्रकार ने इस घटना को 'बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद' बताया है।

पहले भी घट चुकी है ऐसी घटनाएं :

बताते चलें कि, इससे पहले ऐसी ही घटना पिछले महीने अगस्त में सामने आई थी। बता दें, क्वेटा कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सरफराज अली और पांच अन्य को लेकर पाकिस्तान सेना का एक हेलीकॉप्टर बलूचिस्तान के लासबेला इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दौरान भी लेफ्टिनेंट जनरल शरफराज अली के साथ 5 जवानों की मौत हो गई थी। यह क्रैश बलूचिस्तान के लास्बेला में हुआ था।

आपको बता दें कि, उड़ान भरते-भरते यह हेलीकॉप्टर अचानक से लापता हो गया था। एक दिन बाद यह मूसा गोथ, विंडार, लासबेला में मिला था। यह शाम करीब साढ़े पांच बजे क्वेटा से कराची जाते समय लापता हो गया था। जिसके बाद हादसे की खबर सामने आई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com