भारत से घबराए पाक ने जताई सर्जिकल स्ट्राइक की आशंका

पाकिस्तान शायद पिछली सर्जिकल स्ट्राइक को अभी तक भुला नहीं पा रहा है, इसलिए उसे भारत की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक का डर अभी भी सता रहा है। पाक का यह डर एक पाकिस्तानी अखबार के माध्यम से सामने आया है।
Pakistan expressed fear of surgical strike
Pakistan expressed fear of surgical strikePriyanka Sahu -RE

पाकिस्तान। पिछले सालों में भारत के तरफ से की गई बड़ी कार्रवाईयों के चलते पाकिस्तान के अंदर भारत को लेकर खौफ बैठ गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो पाक शायद पिछली सर्जिकल स्ट्राइक को अभी तक भुला नहीं पा रहा है, इसलिए उसे भारत की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक का डर अभी भी सता रहा है। पाक का यह डर एक पाकिस्तानी अखबार के माध्यम से सामने आया है।

सर्जिकल स्ट्राइक की आशंका :

दरअसल, पाकिस्तान ने भारत द्वारा एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक करने की आशंका जताई है। पाक की यह आशंका एक प्रमुख पाकिस्तानी अखबार के माध्यम से सामने आई है। इस अखबार के मुताबिक, पाक की खुफिया एजेंसियों को ऐसे संकेत मिले हैं कि, भारत की राजधानी दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन सिर्फ पाक का ध्यान भटकाने के लिए चल रहा है। इसके पीछे भारत सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी कर रहा है और जल्द ही एक और स्ट्राइक कर सकता है। अखबार ने यह भी बताया है कि, स्ट्राइक की आशंका होने के कारण ही पाकिस्तान ने भारत से लगी सीमाओं पर सेना को अलर्ट रहने को कहा है।

पाक सेना हाई अलर्ट पर :

पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार द्वारा प्रकाशित की गई खबर के अनुसार, 'भारत अपनी आंतरिक और बाहरी समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है।' पाकिस्तान ने भारत के किसी फ्लैग ऑपरेशन या सर्जिकल स्ट्राइक के दर से ही पाक सेना को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश जारी किये हैं।

अखबार का कहना :

अखबार द्वारा प्रकाशित की गई खबर में कहा गया है कि, 'भारत की हिंदुत्ववादी नरेंद्र मोदी सरकार देश में जारी विरोध-प्रदर्शनों को कमजोर करने के लिए कुछ भी कर सकती है। भारत यह भी नहीं चाहता है कि सिख किसानों के नेतृत्व में हो रहे आंदोलन से खालिस्तानी आंदोलन को हवा मिले। कई विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि नियंत्रण रेखा और भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है, ताकि भारत के किसी भी तरह के दुस्साहस का जवाब दिया जा सके। भारत पर अल्पसंख्यकों, किसान आंदोलन और कश्मीर को लेकर बहुत ज्यादा दबाव है। लद्दाख में भी भारत चुनौतियों का सामना कर रहा है। बता दें कि भारतीय वायुसेना ने पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले के बाद फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com