पाकिस्तान : पेशावर के मदरसे में हुआ ब्लास्ट, सात बच्चों की मौत 70 घायल

पकिस्तान के पेशावर के एक मदरसे में मंगलवार की सुबह जोरदार ब्लास्ट हुआ। जिससे बहुत बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक सात बच्चों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई हैं। जबकि, 70 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
Pakistan Peshawar Madrasa Blast
Pakistan Peshawar Madrasa BlastKavita Singh Rathore - RE

पाकिस्तान। पिछले कुछ समय से भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान किस न किस समस्या से गुजर रहा है। क्योंकि, बीते दिनों में पाक से बाढ़, ईमारत ढहने और आग लगने जैसे हादसों की खबर सामने आई है। वहीं, अब पाक के पेशावर के एक मदरसे से जोरदार ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है।

मदरसे में जोरदार ब्लास्ट :

दरअसल, आज यानि मंगलवार की सुबह पेशावर के एक मदरसे में जोरदार ब्लास्ट हुआ। जिससे बहुत बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक सात बच्चों की मृत्यु होने की पुष्टि हुई हैं। जबकि, 70 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कुछ लोगों के ज्यादा गंभीर होने से मृत्यु का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हालांकि, मदरसे में हुए इस ब्लास्ट की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। खबरों के अनुसार, यह मदरसा रेसीडेंशल इलाके में होने के कारण यहां रेस्क्यू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ब्लास्ट होने का कारण :

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ब्लास्ट होने के कारण का पता लगने में जुटी हुई है। मृत लोगों को पस्तमार्टम और बाकि घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अब तक हुई जांच में सामने आया है कि, यह धमाका एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा मदरसे में छोड़े गए बैग के कारण हुआ है। हालांकि, ब्लास्ट की यही वजह है या नहीं यह कहना अभी मुश्किल होगा।

पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया :

मामले की जांच कर रहे पुलिस के सीनियर अधिकारी अफसर वकार अजीम ने बताया है कि, 'पेशावर की दिर कॉलोनी में स्थित 'जामिया जुबेरिया मदरसे' में कोई संदिग्ध व्यक्ति एक बैग छोड़ गया था और कुछ देर बाद ही धमाका हुआ है।' इसलिए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि, हो सकता है यह धमाका उस बैग के कारन हुआ। हालांकि, इस मामले में जांच अभी जारी है। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि, अभी ब्लास्ट का करण साफ नहीं हुआ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com