Physics Nobel Prize 2020: इन 3 वैज्ञानिकों को मिलेगा भौतिकी का नोबेल प्राइज

Physics Nobel Prize 2020: इस वर्ष का भौतिकी नोबेल पुरस्कार के विजेताओं के नाम का आज ऐलान कर दिया गया। इन 3 वैज्ञानिकों Roger Penrose, Reinhard Genzel और Andrea Ghez को पुरस्कार मिलेगा।
Physics Nobel Prize 2020: इन 3 वैज्ञानिकों को मिलेगा भौतिकी का नोबेल प्राइज
Physics Nobel Prize 2020: इन 3 वैज्ञानिकों को मिलेगा भौतिकी का नोबेल प्राइजTwitter

Physics Nobel Prize 2020: देश हो या विदेश कोई भी ऐसे विशेष व्यक्ति या फिर वैज्ञानिकों को अपने अच्‍छे कार्यों की वजह से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार से सम्‍मानित किया जाता है। इसी कड़ी में आज 6 अक्‍टूबर को वर्ष 2020 के भौतिकी का नोबेल पुरस्कार किन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा, इसका ऐलान कर दिया गया है।

इन 3 भौतिकी विज्ञानियों को मिलेगा नोबेल प्राइज :

दरअसल, रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज के सेक्रटरी जनरल होरान हैनसन ने पुरस्कार का ऐलान किया है। भौतिकी के क्षेत्र में इस साल 2020 का नोबेल प्राइज संयुक्त रूप से 3 भौतिकी विज्ञानियों रॉजर पेनरोज (Roger Penrose), रेइनहार्ड जेनजेल (Reinhard Genzel) और एंड्रिया गेज़ (Andrea Ghez) को मिलेगा। तो वहीं, इससे पहले रॉजर पेनरोज ने यह बताया था कि-

ब्लैक होल फॉर्मेशन से जनरल थिअरी ऑफ रिलेटिविटी को प्रिडिक्ट किया जा सकता है, जबकि Reinhard और Andrea ने आकाशगंगा के केंद्र में मौजूद विशाल द्रव्यमान के कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज की थी।

रॉजर पेनरोज

वहीं, रेनहार्ड और ऐंड्रिया ने हमारी गैलेक्सी के केंद्र में मौजूद विशाल द्रव्यमान (supermassive) के कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज की थी।

बता दें, फिजिक्स के नोबेल से इतिहास में सबसे छोटे पार्टिकल्स से लेकर अंतरिक्ष के रहस्यों की तक की खोज के लिए वैज्ञानिकों को नवाजा जा चुका है। इस पुरस्कार में गोल्ड मेडल के साथ 11 लाख डॉलर से ज्यादा कैश प्राइज मिलता है। स्वीडिश इन्वेन्टर अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर यह पुरस्कार दिया जाता है।

अगर पिछले साल 2019 की बात करें, तो ये पुरस्‍कार कनाडा में जन्मे कॉस्मॉलजिस्ट जेम्स पीबल्स, स्विस ऐस्ट्रोनॉमर मिचेल मेयर और डीडियर कुएलोज को दिया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com