टोक्यो में PM मोदी शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए
टोक्यो में PM मोदी शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुएSocial Media

जापान के टोक्यो में PM मोदी शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए,और काफी भावुक नजर आए। साथ ही उनके निधन पर दुख जताते हुए कही ये बात...

जापान, भारत। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज टोक्यो पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वे काफी भावुक नजर आए। तो वहीं, PM मोदी के अलावा विश्व के कई नेता भी शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

शिंजो आबे के निधन पर जताया गहरा दुख :

टोक्यो पहुंचने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्‍होंने शिंजो आबे के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि- भारत और जापान की दोस्ती ने एक वैश्विक प्रभाव पैदा करने में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान संबंध और अधिक गहरे होंगे। हम विश्व में समस्याओं के समाधान में एक उचित भूमिका निभाने के लिए समर्थ बनेंगे। इस दुख की घड़ी में आज हम मिल रहे हैं। पिछली बार जब मैं आया था तब शिंजो आबे से काफी लंबी बात हुई थी और कभी सोचा ही नहीं था कि, जाने के बाद ऐसी खबर सुनने की नौबत आएगी।

100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि पहुंचे जापान :

बता दें कि, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस एवं 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्षों समेत 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि आज जापान पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि, 8 जुलाई को जापान के नारा शहर में एक रैली के दौरान एक शख्स ने शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद 17 जुलाई को शिंजो आबे का अंतिम संस्कार कर दिया गया था और आज 27 सितंबर को उनका राजकीय अंतिम संस्कार किया जा रहा है। हालांकि, शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार का जापान में विरोध हुआ है।

टोक्यो में PM मोदी शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए
शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगे पीएम मोदी, जानिए क्यों हो रहा इसका विरोध?

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com