नेपाल में राष्ट्रपति चुनाव की वो‍टिंग जारी, शाम तक आएंगे नतीजे
नेपाल में राष्ट्रपति चुनाव की वो‍टिंग जारी, शाम तक आएंगे नतीजेSocial Media

नेपाल में राष्ट्रपति चुनाव की वो‍टिंग जारी, शाम तक आएंगे नतीजे

नेपाल में आज राष्ट्रपति पद के मतदान हो रहे है, सुबह 10 बजे मतदान जारी है। इसके बाद आज शाम तक चुनाव के नतीजे भी जारी होंगे...

नेपाल। नेपाल में वर्तमान में राष्ट्रपति विद्या बालन देवी भंडारी इस पद की जिम्मेदारी संभालती आ रही है लेकिन आगामी 12 मार्च को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इससे पहले नेपाल में नए राष्ट्रपति चुने जाने के लिए आज गुरुवार (9 मार्च) को राष्ट्रपति पद के चुनाव हो रहे है, जिसके लिए मतदान की प्र‍क्रिया शुरू हो गई है और मतदान होने के बाद शाम तक चुनाव परिणाम भी जारी हो जाएंगे।

सुबह 10 बजे मतदान जारी :

दरअसल, राष्ट्रपति पद के मतदान संसद के ल्होत्से हॉल में हो रहा है, इस दौरान सुबह 10 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है, जो कि, तीन बजे तक चलेगा। मतदान के चलते नेपाल के निर्वाचन आयोग की तरफ से प्रत्‍येक मतदान केंद्र पर सात कर्मचारियों को तैनात किया गया है। तो वहीं, सभी विधानसभाओं के सदस्य राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए राजधानी काठमांडू पहुंच चुके हैं। मतदान के लिए दो अलग-अलग पोलिंग बूथ बनाए हैं, जिसमें से एक पोलिंग बूथ में संसद सदस्य मतदान, जबकि दूसरे पोलिंग बूथ में प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्य मतदान करेंगे। अगर मतदाताओं की संख्या की बात करें तो राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदाताओं की कुल संख्या 882 है, जिसमें संसद के 332 सदस्य और सात प्रांतों की विधानसभाओं के 550 सदस्य शामिल हैं।

शाम 7:00 बजे तक आएंगे चुनाव के परिणाम :

नेपाल में राष्ट्रपति के चुनाव के बाद आज ही चुनाव के परिणाम भी जारी हो जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, शाम 7:00 बजे तक राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे जारी होंगे और पता चलेगा कि, देश में राष्ट्रपति की चेयर अब किसके हाथ आएंगी। हालांकि नेपाल के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर इस बार चुनावी मैदान में नेपाली कांग्रेस की तरफ से राम चंद्र पौडेल और सीपीएन-यूएमएल के नेता और उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र नेमबांग के बीच मुख्य मुकाबला हो रहा है। अब सभी की निगाहें राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई है कि, आखिर इस चुनाव में कौन उम्मीदवार जीत हासिल करेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com