रूस-दक्षिण अफ्रीका के बीच BRICS भूवैज्ञानिक मंच बनाने पर चर्चा
रूस-दक्षिण अफ्रीका के बीच BRICS भूवैज्ञानिक मंच बनाने पर चर्चाSocial Media

रूस और दक्षिण अफ्रीका के बीच BRICS भूवैज्ञानिक मंच बनाने पर चर्चा, जान लें क्या है BRICS ?

रूस और दक्षिण अफ्रीका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बैठक हुई। जिसमें ब्रिक्स देशों के लिए एक भूगर्भीय मंच स्थापित करने पर चर्चा हुई। ये जानकारी रूसी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के माध्यम से सामने आई है।

मास्को, दुनिया। दो या दो से ज्यादा देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच कार्यकारी बैठक होना आज बहुत आम बात हो गई हैं, लेकिन इस तरह की बैठक होने के बाद कई बार कई बड़े निष्कर्ष भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा ब्रिक्स (BRICS) देशों की चर्चा को तो सम्मलेन का नाम दिया जाता है। वहीँ, अब खबर है कि, रूस और दक्षिण अफ्रीका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक कार्यकारी बैठक हुई। इस बैठक में ब्रिक्स (BRICS) देशों का एक भूगर्भीय मंच स्थापित करने पर चर्चा हुई। इस बारे में जानकारी रूसी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के माध्यम से सामने आई है।

प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी :

दरअसल, रूस के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय की तरफ से सोमवार को एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जो कि, मंत्रालय ने एक वक्तव्य द्वारा दी गई है। उन्होंने कहा, "रूस के प्राकृतिक संसाधन एवं पर्यावरण मंत्री अलेक्जेंडर कोज़लोव ने दक्षिण अफ्रीका के भूविज्ञान परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोसा माबुज़ा से मुलाकात की। चर्चा का मुख्य विषय ब्रिक्स सदस्य देशों का एक भूवैज्ञानिक मंच स्थापित करना था।”

क्या करेगा यह भूवैज्ञानिक मंच ?

मंत्रालय की तरफ से इस मामले में सामने आए बयान की मानें तो, यह भूवैज्ञानिक मंच BRICS देशों को अपने खनिज भंडार और निष्कर्षण प्रौद्योगिकियों पर डेटा का आदान-प्रदान करने में सक्षम बनाएगा। क्योंकि प्राकृतिक संसाधनों की मांग कई गुना बढ़ रही है। बयान से यह बात भी सामने आई है कि, ये भूवैज्ञानिक मंच स्थापित करने के लिए सबसे पहले विशेषज्ञों और BRICS देशों की राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक सेवाओं के प्रमुखों की बैठकें आयोजित होगी, जिससे एक ज्ञापन को अपनाया जाएगा। इस बारे में रूस के प्राकृतिक संसाधन एवं पर्यावरण मंत्री अलेक्जेंडर कोज़लोव ने कहा है कि, '30 मार्च को रूस और दक्षिण अफ्रीका के अंतर-सरकारी आयोग के सत्र में भूवैज्ञानिक मंच पर चर्चा की जाएगी।'

क्या है ब्रिक्स (BRICS) :

ब्रिक्स (BRICS) एक संगठन है, जो साल 2006 में निर्मित हुआ था, इस संगठन मे 5 देश शामिल हैं। उन देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्ष‍िण अफ्रीका का नाम शामिल है। यह पांचो देश यानी यानी BRICS संगठन कई बार मिलकर कुछ बहुत अहम मुद्दों पर चर्चा करते हैं। जिसे 'BRICS शिखर सम्मेलन' कहा जाता है। यह सम्मेलन 2006 में BRICS के निर्मित होने के बाद से अब तक 10 बार से भी ज्यादा सम्मलेन कर चुका है। जिनमें आतंकवाद और अर्थव्यवस्था जैसे कई अहम् मुद्दों को भी उठाया गया हैै। बता दें, BRICS दुनिया की सबसे बड़ी विकासशील अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों एक संगठन है, इस संगठन में अर्जेंटीना, ईरान, इंडोनेशिया, तुर्की, सऊदी अरब और मिस्र सहित कई अन्य देश भी शामिल होने का इच्छा रखते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com