चीन : शंघाई ने एक बार फिर लगाई पर्यटन गतिविधियों पर रोक

दुनियाभर के लगभग सभी पर्यटन स्थल सावधानी के साथ खोल दिए गए थे, लेकिन अब जब एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है तब चीन के शंघाई ने एक बार फिर पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी है।
चीन : शंघाई ने एक बार फिर लगाई पर्यटन गतिविधियों पर रोक
चीन : शंघाई ने एक बार फिर लगाई पर्यटन गतिविधियों पर रोकSocial Media

चीन, दुनिया। हर साल हजारों-करोड़ों की संख्या में पर्यटक दुनियाभर भर में बहुत जगह घूमने जाते हैं, परंतु पिछले कुछ सालों में लगातार कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते सभी पर्यटन स्थल बंद कर दिए गए थे, लेकिन कोरोना के मामलों में आरहे उतार चढ़ाव को देखते हुए धीरे-धीरे इन्हें खोल दिया गया था। पिछले दिनों दुनियाभर के लगभग सभी पर्यटन स्थल सावधानी के साथ खोल दिए गए थे, लेकिन अब जब दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है तब चीन के शंघाई ने शुक्रवार को एक बार फिर पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

पर्यटन गतिविधियों पर रोक :

दरअसल, एक बार फिर भारत सहित दुनियाभर के देशों में कोरोना ने तेजी से दस्तक देना शुरू कर दिया है। इन शहरों में चीन का नाम भी शामिल है। इसी के चलते पूर्वी चीन के वित्तीय केंद्र शंघाई शहर ने एक बार कुछ पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाने के ऐलान कर दिया है। हालांकि, गुरुवार को शंघाई में कोरोना के मात्र पांच नए मामले सामने आए। इन मामलों को मद्देनजर रखते हुए हुए ही शहर के सभी पर्यटन स्थल पर रोक लगते हुए कई गतिविधियों पर रोक लगाने का ऐलान किया गया है। इस मामले में पर्यटन और संस्कृति प्राधिकरण ने कहा है कि, 'यात्रा एजेंसियों और आनलाइन पर्यटन कंपनियों को एक बार फिर शंघाई, अन्य प्रांतों, क्षेत्रों और नगर पालिकाओं के बीच समूह पर्यटन के आयोजन पर रोक लगानी होगी।'

शंघाई में बढ़ा विदेशी संक्रमण का खतरा :

राष्ट्रीय दिशानिर्देश के अनुसार, शंघाई के सभी क्षेत्रों के पर्यटकों और कुछ गतिविधियों पर यह रोक नवंबर से ही लगा दी गई थी, लेकिन कैच स्तर पर इन्हें खोल दिया गया था, लेकिन शंघाई में कोरोना के विदेशी संक्रमण के खतरे को भांपते हुए यह रोक फिरसे लगा दी गई है। एक स्थानीय अधिकारी ने समाचार सम्मेलन में कहा है कि, 'एक अंतरराष्ट्रीय यात्री को 14 दिनों का क्वारंटाइन पूरा करने के बाद स्थानीय समुदायों में स्वास्थ्य जांच और निगरानी के लिए एक और हफ्ते के लिए रहना होगा।' इसके अलावा भी निम्न तरह की रोक लगा दी गई है जैसे-

  • यात्रियों को घर से अनावश्यक बाहर निकलने और सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने से बचने के आदेश।

  • यात्रियों को भीड़-भाड़ वाली जगह रेस्तरां और सुपरमार्केट में नहीं जाने के आदेश दिए गए हैं।

  • विदेश से लौटे यात्री को अपने घर के परिसर में ही टहलना होगा।

  • लोगों को चंद्र नव वर्ष की छुट्टियों के दौरान अनावश्यक रूप से शहर के बाहर न जाने की सलाह दी गई है।

  • जोखिम वाले हिस्सों से शंघाई पहुंचने वाले लोगों को पहले हफ्ते सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग न लेने के आदेश दिए गए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co