ऑस्ट्रेलिया: सिडनी और मेलबर्न में फिर लगा लॉकडाउन, कारण 'डेल्टा वैरिएंट'

कई देशों में अब भी लॉकडाउन जारी है। इन्हीं देशों की राह चल कर ऑस्ट्रेलिया के 2 सबसे बड़े शहर सिडनी और मेलबर्न में भी लॉकडाउन जारी रखने की घोषणा कर दी गई है।
ऑस्ट्रेलिया: सिडनी और मेलबर्न में फिर लगा लॉकडाउन, कारण 'डेल्टा वैरिएंट'
ऑस्ट्रेलिया: सिडनी और मेलबर्न में फिर लगा लॉकडाउन, कारण 'डेल्टा वैरिएंट'Syed Dabeer Hussain - RE

सिडनी, ऑस्ट्रेलिया। आज पूरी दुनिया में कोरोना से कोहराम मचा हुआ है। हालांकि, पहले की तुलना में मामलों में कमी दर्ज की गई है। आज सभी देश कोरोना की इस जंग में वैक्सीन पर ही निर्भर हैं। ऐसे में अब कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप भी तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। इसलिए सभी देश की सरकारें अपने देश की जनता को अब भी घर में रहने या अधिक जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलने का सुझाव दे रहीं हैं। ऐसे हालातों के बीच कई देशों में अब भी लॉकडाउन जारी है। इन्हीं देशों की राह चल कर ऑस्ट्रेलिया के 2 सबसे बड़े शहर सिडनी और मेलबर्न में भी लॉकडाउन जारी रखने की घोषणा कर दी गई है।

सिडनी में लगा लॉकडाउन :

दरअसल, पूरी दुनिया में कोरोना का आंकड़ा आज लाखों की संख्या में बढ़ रहा है। इसी के चलते कई देश लॉकडाउन का रास्ता चुनते नजर आरहे हैं। हालांकि, कई देशों ने मामलों में गिरावट देखते हुए अपने देश में कुछ स्तर पर नियमों के साथ लॉकडाउन खोल दिया है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के दो सबसे बड़े शहर सिडनी और मेलबर्न में एक बार फिर एक हफ्ते (सप्ताह) के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। बता दें, सिडनी और मेलबर्न में इस बार भी यह लॉकडाउन डेल्टा वैरिएंट के चलते लगाया गया है। जबकि, आस्ट्रेलिया में पिछले दिनों लगभग सामान्य स्थिति हो चुकी थी। आज ऑस्ट्रेलिया के पहले सबसे बड़े शहर सिडनी में 28 अगस्त तक लॉकडाउन और दूसरे सबसे बड़े शहर मेलबर्न में 19 अगस्त के अंत तक दूसरे हफ्ते के लिए बढ़ाने की घोषणा की गई।

डेल्टा वैरिएंट के कुल मामले :

बताते चलें, अब दुनियाभर के कई देशों में कोरोना के बाद डेल्टा वैरिएंट का आतंक शुरू हो चुका है। इस डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप इन दिनों भारत में भी बढ़ता नजर आरहा है जबकि ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 24 घंटे के दौरान कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के 20 नए मामले सामने आ चुके हैं। जबकि कोरोना के पुराने वैरिएंट का आतंक भी तेजी से बढ़ ही रहा है। मेलबर्न में डेल्टा वैरिएंट के प्रसार से रोकथाम के लिए ही लॉकडाउन लागू किया गया है। विक्टोरिया राज्य की सरकार ने कहा है कि, 'मेलबर्न का छठा लॉकडाउन 19 अगस्त के अंत तक दूसरे हफ्ते के लिए बढ़ाया जाएगा।'

विक्टोरिया के प्रमुख का कहना :

विक्टोरिया के प्रमुख डेनियल एंड्रयूज ने कहा, ‘‘यह बहुत चुनौतीपूर्ण है। मैं जानता हूं कि प्रत्येक विक्टोरिया निवासी चाहेंगे कि उनके काम चलते रहें, वे आजादी चाहेंगे जो डेल्टा स्वरूप के कारण संभव नहीं है। अगर हम गतिविधियां खोलने की अनुमति देते हैं तो मामले उतने ही बढ़ जाएंगे जितने कि अभी सिडनी में हैं।’’

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com