कई देशों के बाद अब थाईलैंड ने भी भारत के लिए भेजे ऑक्सीजन सिलिंडर

कई देशों के बाद अब भारत की मदद के लिए थाईलैंड भी आगे आया है। इसी कड़ी में थाईलैंड ने भारत के लिए ऑक्सीजन भेजी है। इस बारे में जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी।
कई देशों के बाद अब थाईलैंड ने भी भारत के लिए भेजे ऑक्सीजन सिलिंडर
कई देशों के बाद अब थाईलैंड ने भी भारत के लिए भेजे ऑक्सीजन सिलिंडर Social Media

थाईलैंड-भारत। आज भारत में सबसे ज्यादा मौतें कोरोना से ही हो रही हैं। ऐसे में देश में ऑक्सीजन और जरूरी मेडिकल सामग्रियों की कमी होने से काफी परेशानी हो रही है। भारत के एक नहीं दो नहीं बल्कि कई राज्य ऐसे हैं जो ऑक्सीजन की कमी से पैदा हुई परेशानी को झेल रहे हैं। हालांकि, भारत के ऐसे मुश्किल दौर में कई देश भारत की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। वहीं, अब भारत की मदद के लिए थाईलैंड भी आगे आया है। इसी कड़ी में थाईलैंड ने भारत के लिए ऑक्सीजन भेजी है। इस बारे में जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी।

थाईलैंड ने भेजे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर :

दरअसल, महामारी के इस संकट काल में अब तक फ्रांस, डेनमार्क, नीदरलैंड, पोलैंड, कुवैत, रूस अमेरिका सयुंक्त राष्ट्र (UN) और चाइना जैसे कई देश भारत की मदद के लिए हाथ बढ़ा चुके हैं। इन देशों की तरफ से भारत को दवाइयां, ऑक्सीजन कंसेनट्रेटर, वेंटिलेटर्स, बेडसाइड मॉनिटर्स आदि चीजों की मदद पहुंचाई गई है। वहीं, अब भारत में जारी कोरोना की दूसरी लहर के बीच भारत के हालात बद से बदतर होते नजर आरहे हैं और देश में लगातार बढ़ते मरीजों के चलते अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और दवाओं की कमी हो रही है तब ऐसे में अन्य देशों की राह चलकर थाईलैंड ने भी भारत के लिए 200 ऑक्सीजन सिलिंडर और 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे हैं। जो आज भारत पहुंचे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया :

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने थाईलैंड से आए खेप की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट कर बताया, ‘‘विस्तारित पड़ोस में हमारा मूल्यवान नौवहन सहयोगी। आसियान में हमारे सहयोगी थाईलैंड से 200 आक्सीजन सिलिंडर और 10 आक्सीजन सांद्रक मिलने की सराहना करते हैं। थाईलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों के मूल्यवान योगदान के रूप में 100 अन्य आक्सीजन सिलिंडर तथा 60 आक्सीजन सांद्रक मिला। थाईलैंड से आक्सीजन सिलिंडर और आक्सीजन सांद्रक मिलने पर वहां के नरेश महा वजीरालोंगकर्ण तथा महारानी सुथिदा का विशेष आभार।" बता दें, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कतर से भारतीय समुदाय के लोगों द्वारा चिकित्सा सामग्रियां भेजने पर भी धन्यवाद देते हुए कहा कि, INS तरकश द्वारा 42 लीटर और 50 लीटर क्षमता का 232 आक्सीजन सिलिंडर कतर से रवाना हुआ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com