ब्रिस्टल में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में दो पुलिस अधिकारी घायल

ब्रिटेन के ब्रिस्टल शहर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुए झड़प में कम से कम दो पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
ब्रिस्टल में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में दो पुलिस अधिकारी घायल
ब्रिस्टल में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में दो पुलिस अधिकारी घायलSocial Media

राज एक्सप्रेस। ब्रिटेन के ब्रिस्टल शहर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुए झड़प में कम से कम दो पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने रविवार की रात जारी एक बयान में कहा, ''एक पुलिस अधिकारी का हाथ टूट गया और दूसरे की पसलियों में चोट आई है। दोनों को ही अस्पताल ले जाया गया है।" उन्होंने कहा, ''कम से कम दो पुलिस वाहनों में आग लगा दी गई है और स्टेशन के बाहर नुकसान हुआ है।"

उन्होंने कहा कि पुलिस थाने के अंदर कोई प्रदर्शनकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने एवन और समरसेट शहरों में हिंसा और नुकसान किया है। ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल ने ब्रिस्टल में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हिंसा की निंदा की है। सुश्री पटेल ने रविवार रात ट्वीट कर कहा, ''आज रात ब्रिस्टल में हुई घटना अस्वीकार्य है। अल्पसंख्यक द्वारा उत्पात और अव्यवस्था को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारे पुलिस अधिकारियों ने हम सभी की रक्षा के लिए स्वयं को खतरे में डाला है। मैं घायल पुलिस अधिकारियों के स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"

ब्रिस्टल में पुलिस की शक्तियां बढ़ाए जाने के विरोध में रविवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारी एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों पर पेंट छिड़क रहे थे और उन पर वस्तुओं को फेंक रहे थे। उन्होंने पुलिस वाहनों में आग लगा दी और पुलिस स्टेशन की खिड़कियां तोड़ दीं।

डिस्क्लेमर : यह आर्टिकल न्यूज एजेंसी फीड के आधार पर प्रकाशित किया गया है। इसमें राज एक्सप्रेस द्वारा कोई संशोधन नहीं किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co