अफगानिस्तान में फिर से खुलेंगे विश्वविद्यालय, तालिबान के कब्जे के बाद से थे बंद

अफगानिस्तान के उच्च शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालय फिर से खोलने को लेकर फैसला किया है। इस मामले में मंत्रालय की घोषणा कर जानकारी दी है।
अफगानिस्तान में फिर से खुलेंगे विश्वविद्यालय
अफगानिस्तान में फिर से खुलेंगे विश्वविद्यालयSocial Media

अफगानिस्तान, दुनिया। पिछले साल की खबरों में एक सबसे बड़ी खबर अफगानिस्तान में हुआ तालिबान के कब्जे वाली भी थी। काफी समय तक इस मामले में चर्चा जारी रही। तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्ज़ा करते ही उसे अपने हिसाब से चालान शुरू कर दिया था। इसी कड़ी में वहां के सभी विश्वविद्यालय भी बंद कर दिए गए थे। साथ ही उस समय ऐसी खबरें भी आई थीं कि, वहां के विश्वविद्यालय की मान्यता छीन ली गई है। इन सब के बाद अब अफगानिस्तान के उच्च शिक्षा मंत्रालय ने इन्हें फिर से खोलने को लेकर फैसला किया है। इस मामले में मंत्रालय की घोषणा कर जानकारी दी है।

अफगानिस्तान में फिर खुले विश्वविद्यालय :

दरअसल, अफगानिस्तान के उच्च शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा कर बताया है कि, अब अफगानिस्तान में सार्वजनिक विश्वविद्यालय को आज यानी बुधवार से फिर से खोल दिया गया है। इस फैसले की हर कोई तारीफ़ करता नहीं थक रहा है। क्योंकि, बीते 6 महीनों के दौरान यहां सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहने के कारण हजारों छात्रों के अध्ययन बुरी तरह प्रभावित हो गया था। इस फैसले के चलते ही अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNAMA) ने ट्विटर पर ट्वीट कर इस फैसले की सराहना की। उन्होंने हुए कहा है कि, 'युवाओं की शिक्षा तक समान पहुंच है। उन्होंने आगे कहा कि, संयुक्त राष्ट्र इस घोषणा का स्वागत करता है कि, सार्वजनिक विश्वविद्यालय 2 फरवरी को सभी लड़कियों और लड़के छात्रों के लिए फिर से खोलना शुरू कर देंगे'

उच्च शिक्षा मंत्रालय की घोषणा :

खबरों की मानें तो, अफगानिस्तान के उच्च शिक्षा मंत्रालय की घोषणा के में कहा गया है कि, "गैर-उष्णकटिबंधीय प्रांतों में विश्वविद्यालय मार्च में फिर से शुरू होंगे, जबकि सभी प्रांतों में नया शैक्षणिक वर्ष अप्रैल में शुरू होने वाला है।" हालांकि, आज से इन्हें खोलने की अनुमति देदी गई है। तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान देश में हजारों छात्रों के अध्ययन प्रभावित हुआ था। जानकारी के लिए बता दें, अफगानिस्तान में कुल 150 सार्वजनिक विश्वविद्यालय है जो, 6 महीने के लिए बंद कर दिए गए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com