अमेरिका के रक्षा मंत्री ऑस्टिन पाए गए कोरोना पॉजिटिव
अमेरिका के रक्षा मंत्री ऑस्टिन पाए गए कोरोना पॉजिटिवSocial Media

अमेरिका के रक्षा मंत्री ऑस्टिन पाए गए कोरोना पॉजिटिव

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। अमेरिका के रक्षा विभाग ने यह जानकारी दी है।

वॉशिंगटन। अमेरिका (America) के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन (Lloyd Austin) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं और उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। अमेरिका (America) के रक्षा विभाग ने यह जानकारी दी है। श्री लॉयड ऑस्टिन (Lloyd Austin) ने रविवार को कहा, मैं आज कोविड-19 पॉजिटिव (Covid-19 Positive) पाया गया। मैंने छुट्टी पर घर पर रहते हुए कोरोना के लक्षण दिखने पर आज परीक्षण का अनुरोध किया। लक्षण हल्का है।

उन्होंने कहा है कि, वह (श्री ऑस्टिन) आभासी तरीके से बैठकों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं पांच दिनों तक होम क्वारंटीन में रहूंगा। उन्होंने बताया कि वह आखिरी बार राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe biden) से 21 दिसंबर को मिले थे और आखिरी बार पेंटागन गुरुवार को गए थे।

उन्होंने कहा, राष्ट्रपति बाइडेन से मेरी आखिरी मुलाकात मंगलवार, 21 दिसंबर को हुई थी। मुझे एक सप्ताह से अधिक समय पहले से लक्षण महसूस होने लगे थे। मैंने उसी दिन सुबह में जांच कराई और निगेटिव पाया गया। मैं गुरुवार से पेंटागन नहीं गया हूं। मैं गुरुवार को वहां कुछ समय के लिए गया था और केवल मेरे स्टाफ के कुछ सदस्यों से मुलाकात हुई थी। हम मास्क पहने हुए थे और सामाजिक दूरी बरकरार रखी था। उल्लेखनीय है कि श्री लॉयड ऑस्टिन (Lloyd Austin) वैक्सीनेट हैं और अक्टूबर में बूस्टर डोज भी ले ली थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com