दक्षिण चीन सागर पर US परमाणु पनडुब्बी अज्ञात चीज से टकराई- 11 नौसैनिक घायल

अमेरिका की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी दक्षिणी चीन सागर में अंतरराष्ट्रीय जलसीमा में डूबी किसी ‘अज्ञात चीज’ से टकरा गई, इस हादसे में 11 नौसैनिक घायल हो गए हैं।
दक्षिण चीन सागर पर US परमाणु पनडुब्बी अज्ञात चीज से टकराई- 11 नौसैनिक घायल
दक्षिण चीन सागर पर US परमाणु पनडुब्बी अज्ञात चीज से टकराई- 11 नौसैनिक घायलSocial Media

अमेरिका। देशभर में महामारी कोरोना के संकट के बाद से अमेरिका का चीन के खिलाफ आक्रामक रवैया देखा गया। इस बीच अब दक्षिण चीन सागर पर संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बीच तनाव जारी है। अमेरिका की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी दक्षिणी चीन सागर में अंतरराष्ट्रीय जलसीमा में डूबी किसी ‘अज्ञात चीज’ से टकरा गई।

हादसे में 11 नौसैनिक घायल :

इस बारे में अमेरिका के प्रशांत महासागर बेडे़ ने गुरुवार को बताया कि, ''इस हादसे में 11 नौसैनिक घायल हो गए हैं। हादसे के दौरान अमेरिकी परमाणु पनडुब्‍बी अंतरराष्‍ट्रीय जलसीमा में थी और पानी के अंदर यह हादसा हुआ है।'' तो वहीं, अमेरिकी नौसेना के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, “हादसे में यूएसएस कनेक्टिकट के परमाणु ऊर्जा प्लांट और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और वो ठीक तरह से काम कर रहे हैं।”

पनडुब्‍बी हादसे के बाद स्थिर हालत में है :

अमेरिकी नौसेना के प्रवक्ता ने बताया- हादसे के बाद अब पनडुब्बी अमेरिका के गुआम तट की तरफ बढ़ रही है। यूएसएस कनेक्‍टीकट परमाणु पनडुब्‍बी हादसे के बाद स्थिर हालत में है और उसके परमाणु संयंत्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अमेरिकी नौसेना ने यह नहीं बताया कि, कहां पर यह हादसा हुआ है, लेकिन यूएसएनआई न्‍यूज के मुताबिक साउथ चाइना सी में यह दुर्घटना हुई है। इसमें कम से कम 11 नौसैनिकों के घायल होने की सूचना आ रही है।

इसके अलावा एक रक्षा अधिकारी की ओर से यह कहा गया कि, ''यह परमाणु पनडुब्‍बी अब गुआम नौसैनिक ठिकाने की ओर लौट रही है और शनिवार तक इसके पहुंचने की उम्‍मीद है। यह रहस्‍यमय हादसा ऐसी जगह पर हुआ है, जहां पर पिछले कुछ महीनों में बड़े पैमाने पर नौसैनिक गतिविधियां देखने को मिली हैं। चीन ताइवान और अन्‍य पड़ोसी देशों को साउथ चाइना सी में आंख दिखा रहा है। चीन की इसी दादागिरी पर लगाम लगाने के लिए अमेरिकी नौसेना लगातार अपने एयरक्राफ्ट कैरियर और परमाणु पनडुब्बियों को इस इलाके में भेज रहा है।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com