वेनेजुएला में भारी बारिश व बाढ़ की आपदा से हालात बेहद खराब
वेनेजुएला में भारी बारिश व बाढ़ की आपदा से हालात बेहद खराबSocial Media

अमेरिका के वेनेजुएला में भारी बारिश व बाढ़ की आपदा से हालात बेहद खराब

साउथ अमेरिकी देश के वेनेजुएला में भारी बारिश और बाढ़ की आपदा ने कहर बरपा रखा है। इस दौरान लैंडस्लाइड की घटना में 22 लोगों की मौत, जबकि 50 लोगों के लापता होने की खबर है।

अमेरिका। इन दिनों मौसम अपने तेवर बदले हुए है, कई देश झमाझम बारिश से भीगे हुए है, मौसमी सिस्टमों के चलते शीतकालीन बारिश का दौर थम ही नहीं रहा है। इसी तरह साउथ अमेरिकी देश वेनेजुएला में भी भारी बारिश ने हाल बेहाल कर रखा है।

लैंडस्लाइड से हुई 22 लोगों की मौत :

बताया जा रहा है कि, साउथ अमेरिकी देश के वेनेजुएला में भारी बारिश और बाढ़ की आपदा ने कहर बरपा रखा है। इस दौरान बीते दिन रविवार को लैंडस्लाइड की घटना हुई, जिसमें 22 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि 50 लोग लापता होने की खबर हैं, जिनकी तलाश जारी है।

लास तेजेरियस शहर में सबसे ज्यादा नुकसान :

मिली जानकारी के अनुसार, 3 राज्यों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान राजधानी के पास लास तेजेरियस शहर में हुआ है। खराब हालातों को देखते हुए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने 3 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। कहा जा रहा है कि, लास तेजेरियस शहर में 23 साल बाद इतनी बड़ी आपदा आई है। इससे पहले वर्गास शहर में 1999 में लैंडस्लाइड हुआ था, जिसमें 10 हजार लोगों की मौत हो गई थी।

नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से कई घर तबाह हो गए :

तो वहीं, उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बताया कि, "लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से कई घर तबाह हो गए हैं। महज 8 घंटे में ही महीने भर की बारिश हो गई। बारिश से तेजेरियस शहर की पांच छोटी नदियां उफान पर हैं। इसमें पानी के पंप और बिजली के पोल बह गए हैं। शहर को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है।"

पता चला है कि, वेनेजुएला में पिछले एक हफ्ते से जारी भारी बारिश के कारण देश के 23 राज्यों में से 11 में बाढ़ आ गई है और हालात बदतर हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com