क्या है UNO ? कब हुई इसकी स्थापना और क्या हैं इसके 6 अंग?

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान आपने कई तरह के शब्दों को बार बार सुना होगा उनमें से एक शब्द UNO भी है। क्या आपको पता है क्या है UNO और इसकी भूमिका? यदि नहीं तो चलिए विस्तार से जानें।
क्या है UNO ? कब हुई इसकी स्थापना और क्या हैं इसके 6 अंग ?
क्या है UNO ? कब हुई इसकी स्थापना और क्या हैं इसके 6 अंग ?Syed Dabeer Hussain - RE

United Nations Organization : रूस और यूक्रेन के बीच बीते कुछ समय से लगातार विवाद चल रहा है जो अब युद्ध का रूप ले चुका है और अब तक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है, इस युद्ध के चलते दुनियाभर में काफी उथल-पुथल मची हुई है। इस दौरान आपने कई तरह के शब्दों को बार-बार सुना होगा उनमें से एक शब्द UNO (United Nations Organization) भी है। इसे हम हिंदी संयुक्त राष्ट्र संगठन कह सकते हैं। क्या आपको पता है UNO क्या है और इसकी क्या भूमिका है? यदि नहीं तो चलिए विस्तार से जानें।

क्या है UNO ?

संयुक्त राष्ट्र और संयुक्त राष्ट्र का नाम अमेरिका के तत्कालिन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रुस्वेल्ट द्वारा प्रदान किया गया है। इसकी रूप रेखा के निर्माण के लिए बड़े राष्ट्रों के प्रतिनिधि का समाकलन 21 अगस्त 1944 को वाशिंगटन के दंबर्टन ओक्स भवन में किया गया जो 7 अक्टूबर 1944 तक चला। इसके बाद एक संगठन की स्थापना 24 अक्टूबर 1944 को हुई इसे संयुक्त राष्ट्र संगठन का नाम दिया गया। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र संगठन के संस्थान सदन देशों की संख्या 51 थी। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संगठन के सदस्य देशों की संख्या 193 हो गई है। इसमें 193वां देश दक्षिण सूडान है। इस संगठन का मुख्यालय न्यूयॉर्क में शहर में है। इसका भवन 17 एकड़ में 39 मंजिला बना है जो मैनहट्टन द्वीप में बना है।

UNO का झंडा और भाषा :

संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) के ध्‍वज की पृष्‍ठ हल्‍की नीली है और उसपर सफेद रंग से राष्‍ट्र संग का प्रतीक बना है। यह प्रतीक, 2 जैतून की गोलाकर रेखाएं जो ऊपर से खुली हैं और बीच में दुनिया का नक्शा बना है। इसके अलावा UNO के कार्य करने वाली भाषा 2 है - अंग्रेजी और फ्रेंच। इसके अलावा UNO ने अन्य कई राष्ट्रों की भाषाओं को भी मान्यता दी है उनमें, चीनी, रूसी, अरबी तथा स्पेनिश शामिल है।

संयुक्त राष्ट्र संगठन के अंग :

संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) के 6 अंग हैं

  1. महासभा (General Assembly)

  2. सुरक्षा परिषद (Security Council)

  3. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (Economic and Social Council)

  4. प्रन्यास परिषद (Trusteeship)

  5. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice)

  6. सचिवालय (Secretariat)

बताते चलें, नीदरलैंड के हेग में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के अलावा सभी अंग यूनाइटेड नेशन के न्यूयॉर्क में हैं।

UNO के 6 अंग :

चलिए, एक नजर डालें, संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) के सभी 6 अंगों पर। यह क्या है और कैसे काम करते हैं।

1. महासभा (General Assembly) :

महासभा मे सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। इसको दुनिया का लघु संसद भी कहते हैं। सभी देश 5 सदस्य भेज सकता है, परंतु उसका वोट एक ही होगा। महासभा का सत्र हर साल सितंबर के तीसरे मंगलवार से शुरू होकर दिसंबर में खत्म होता है।

2. सुरक्षा परिषद (Security Council) :

ये संयुक्त राष्ट्र संगठन का प्रमुख अंग है और एक या एक प्रसार का कार्यपालिका है। शांति और सुरक्षा बनाए रखने की मुख्य जिमेदारी सुरक्षा परिषद की ही है। सुरक्षा परिषद को दुनिया का पुलिस वाला भी कहा जाता है। इसमें15 सदस्य होते हैं। जिसमें 5 स्थायी सदस्य और 10 अस्थायी सदस्य होते हैं। 5 स्थायी सदस्य में अमेरिका, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और चीन है और जो 10 सदस्य है वो हर 2 साल में बदलते हैं। स्थायी सदस्य के पास वीटो का पावर होता है।

3. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (Economic and Social Council) :

वर्तमान समय में आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के सदस्यों की संख्या 54 है। इसका कार्यकाल 3 साल का होता है। ये एक स्थायी संस्था है।

4. प्रन्यास परिषद (Trusteeship) :

जिन राष्ट्रों को न्यास का भार दिया गया है वो प्रन्यास परिषद कहलाती है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका और ब्रिटेन शामिल हैं। इसके अलावा वर्तमान समय में प्रन्यास परिषद में 12 सदस्य हैं।

5. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice) :

इंटरनेशनल कोर्ट (अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय) की स्थापना हेग नीदरलैंड में 3 अप्रैल, 1946 को हुई थी। इस कोर्ट की समिति में 6 अध्याय तथा 70 अनुछेद हैं। इसमें न्यायाधीशों की संख्या 15 होती है, इसका कार्यकाल 9 साल का होता है। इस इंटरनेशनल कोर्ट की सरकारी भाषा फ्रेंच और अंग्रेजी है।

6. सचिवालय (Secretariat) :

सचिवालय संयुक्त राष्ट्र संगठन के दिन प्रतिदिन के कार्यों को निपटाता है। सचिवालय का प्रमुख महासचिव होता है। महासचिव दोबारा भी चुना जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र संगठन का पहला महासचिव 'त्रिग्वेली एसआई जो' की नॉर्वे के रहने वाले थे। इसका कार्यकाल फरवरी 1946 से नवंबर 1952 तक का रहा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com