पृथ्वी दिवस
पृथ्वी दिवसSocial Media

क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस? जानिए क्या है इस दिन का इतिहास और महत्व?

आज दुनियाभर में करीब 195 से भी अधिक देश हैं जो इस दिन पर कई कार्यक्रम आयोजित करते हैं और लोगों में जागरूकता फैलाने का काम करते हैं।

राज एक्सप्रेस। दुनियाभर में हर साल 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे यानि विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) के तौर पर मनाया जाता है। आज के दिन लोगों को पृथ्वी (Earth) के संरक्षण के लिए जागरूक किया जाता है। उन्हें यह समझाया जाता है कि पृथ्वी का हमारे जीवन में क्या महत्व है। गौरतलब है कि कई बार हमारी गैरजिम्मेदारी के चलते पृथ्वी की सेहत पर बेहद बुरा असर होता है। ऐसे में आज दुनियाभर में करीब 195 से भी अधिक देश हैं जो इस दिन पर कई कार्यक्रम आयोजित करते हैं और लोगों में जागरूकता फैलाने का काम करते हैं। आज इस खास दिन के मौके पर चलिए जानते हैं इस खास दिन के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में।

क्या है पृथ्वी दिवस का इतिहास?

इस खास दिन को मनाने की शुरुआत साल 1970 के दौरान की गई थी। दरअसल साल 1960 से 1970 के दौरान जंगलों की कटाई जोरशोर से की जा रही थी। जिसके कारण पर्यावरण (Environment) को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा था। पृथ्वी की इस दशा को देखते हुए सितम्बर 1969 के दौरान अमेरिकी सीनेटर गेराल्ड नेल्सन के द्वारा इस दिन को मनाने की घोषण की गई। इसके बाद उनके साथ कई लोग आगे आए और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपने कदम बढ़ाने लगे। इसे देखते हुए पहली बार 22 अप्रैल 1970 को हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए और दिन को मनाने की शुरुआत की।

क्या है इस दिन का महत्व?

गौरतलब है कि आज के समय में पृथ्वी पर प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। एक तरह जंगलों की कटाई के कारण पृथ्वी को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं दूसरी तरह हम इंसानों की लापरवाही के चलते प्रदूषण भी बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को पृथ्वी के संरक्षण के प्रति जागरूक होना बेहद जरुरी हो गया है। इस खास दिन का महत्व लोगों को पर्यावरण के संक्रक्षण के लिए प्रेरित करना और इसके विकास पर ध्यान देना है।

क्या है इस साल की थीम?

हर साल इस दिन को एक खास थीम के अनुसार मनाया जाता है। ऐसे में इस साल यानि 2023 की बात करें तो इस साल 'इन्वेस्ट इन अवर प्लेनेट' थीम का निर्धारण किया गया है। इस साल इसी थीम के अनुसार सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com