अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवसSyed Dabeer Hussain - RE

क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस? क्या है इसका महत्व?

पढ़ाई को हमारे जीवन के बेहतर विकास की कुंजी माना जाता है। शिक्षा के इसी महत्व को दुनियाभर में पहुँचाने के लिए लिए हर साल 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राज एक्सप्रेस। आज के समय में शिक्षित होना हर किसी के लिए बेहद जरुरी हो गया है। शिक्षा एक मौलिक अधिकार होने के साथ ही एक सार्वजनिक जिम्मेदारी भी है। लेकिन आज भी दुनिया के कई हिस्से ऐसे हैं जो शिक्षा से पूरी तरह से वंचित हैं। यहाँ के लोगों को अपने मानवीय अधिकार को पाने के लिए काफी संघर्षों से गुजरना पड़ता है। पढ़ाई को हमारे जीवन के बेहतर विकास की कुंजी माना जाता है। शिक्षा के इसी महत्व को दुनियाभर में पहुँचाने के लिए लिए हर साल 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। चलिए इस खास दिन पर जानते हैं इस दिन के महत्व और उद्देश्य के बारे में।

क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस?

संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा सर्वप्रथम शिक्षा की भूमिका को शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया गया था। महासभा के इस फैसले पर नाइजीरिया के साथ ही करीब 58 अन्य सदस्य राष्ट्रों ने सहमति दिखाई, जिसके बाद समूचे विश्व में 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन को मुख्य रूप से दुनिया के हर बच्चे तक बुनियादी शिक्षा पहुँचाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का महत्व :

शिक्षा का हर किसी के जीवन में विशेष महत्व होता है। शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति बाहरी दुनिया से सम्पर्क बना सकता है और अपने जीवन को एक नई दिशा प्रदान कर सकता है। इस दिन का महत्व समझाने के उद्देश्य से आज के लिए दुनियाभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनके विषय लर्निंग, इनोवेशन और फाइनेंसिंग होते हैं।

इस वर्ष की थीम :

यूनेस्को ने इस साल में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस की थीम 'टू इन्वेस्ट इन पिपुल, प्राइओरिटाइज एजुकेशन' निर्धारित की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com