World Ocean Day
World Ocean DayRaj Epxress

क्यों मनाया जाता है विश्व महासागर दिवस? जानिए इसका इतिहास और महत्व

साल 2009 में पहली बार दुनिया भर में विश्व महासागर दिवस मनाया गया था। इस दौरान इस दिन की थीम 'हमारे महासागर हमारी जिम्मेदारी' रखी गई थी।

World Ocean Day : आज यानि 8 जून को दुनियाभर में विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को महासागरों के प्रति जागरुक करना और भविष्य में महासागरों के सामने आने वाली चुनौतियों से अवगत कराना है। गौरतलब है कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए महासागर बेहद जरुरी है। इसके अलावा पृथ्वी की सतह पर ऊर्जा के चक्र को संतुलिन रखने में भी महासागरों का अहम योगदान है। यही नहीं मानव भोजन से लेकर दवाइयों के निर्माण में भी महासागर मुख्य भूमिका निभाते हैं। इसलिए महासागरों का संरक्षण किया जाता बहुत जरुरी है। आज इस खास मौके पर हम आपको बताने वाले हैं विश्व महासागर दिवस के इतिहास और थीम के बारे में।

क्या है विश्व महासागर दिवस का इतिहास?

बता दें कि सबसे पहले 8 जून 1992 को रियो डी जनेरियो में विश्व महासागर दिवस का प्रस्ताव ग्लोबल फोरम में रखा गया था। जिस पर विचार करने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा साल 2008 में 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाने पर सहमति जताई गई। जिसके बाद अगले साल यानि साल 2009 में पहली बार दुनिया भर में विश्व महासागर दिवस मनाया गया था। इस दौरान इस दिन की थीम 'हमारे महासागर हमारी जिम्मेदारी' रखी गई थी। इस दिन के बाद से हर जगह 8 जून को इस दिन को मनाया जाने लगा।

इस दिन का महत्व

हमारी धरती को नीला ग्रह कहे जाने के पीछे वजह है धरती के करीब 71 फीसदी हिस्से में पानी का होना। आज के समय में जमीन पर जनजीवन का जितना विस्तार हुआ है, उसकी तुलना में कई गुना अधिक जीव-जंतु पानी में रहते हैं। यही वजह है कि महासागरों को धरती के फेफड़े के रूप में भी जाना जाता है। इन सब के अलावा महासागर भोजन, दवाई आदि का मुख्य स्त्रोत हैं।

क्या है इस साल की थीम?

हर साल की तरह इस साल भी विश्व महासागर दिवस मनाने के लिए एक खास थीम का निर्धारण किया गया है। इस साल यानि साल 2023 में इस दिन की थीम 'Planet Ocean: Tides Are Changing' रखी गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co