World Press Freedom Day
World Press Freedom DaySyed Dabeer Hussain - RE

World Press Freedom Day : क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? जानिए क्या है इस दिन का इतिहास?

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना, अभिव्यक्ति की आज़ादी को बनाए रखने और प्रेस की आज़ादी के प्रति लोगों को जागरुक करना है।

World Press Freedom Day : दुनियाभर में हर साल 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। गौरतलब है कि प्रेस समाज का एक अभिन्न अंग है। इसके माध्यम से ही देश-दुनिया की हर छोटी से बड़ी खबर लोगों तक पहुँचती है। प्रेस के इसी महत्व को समझाने और लोगों में प्रेस के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिहाज से इन दिन को मनाया जाता है। भारत की बात करें तो हमारे देश में पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। लेकिन कई बार पत्रकारिता करते हुए पत्रकार को अपनी जान तक जोखिम में डालना पड़ती है। ऐसे में पत्रकारों की स्वतंत्रता के लिहाज से इस दिन को बेहद खास माना जाता है। तो चलिए जानते हैं इस दिन से जुड़ी खास बातें।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का इतिहास

प्रेस की स्वतंत्रता के लिए सबसे पहले साल 1991 के दौरान अमेरिकी पत्रकारों के द्वारा एक मुहीम की शुरुआत की गई थी। इस दौरान प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर 'डिक्लेरेशन ऑफ विंडहोक' नाम से एक बयान जारी किया गया था। इस मुहीम के ठीक दो साल बाद संयुक्त राष्ट्रसभा के द्वारा 1993 में पहली बार विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। तब से लेकर अब तक हर 3 मई को पूरी दुनिया इस दिन को धूमधाम से मनाती है।

क्यों और कैसे मनाया जाता है यह दिन?

दुनियाभर में पत्रकारिता से जुड़े लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि कोई मीडिया संसथान सरकार के अनुसार काम नहीं करता तो उसे प्रताड़ना का सामना भी करना पड़ता है। इसके अलावा कई बार सच के लिए काम करने वाले संगठनों को बंद करने पर भी मजबूर किया जाता है। इन सभी परेशानियों को देखते हुए इस दिन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना, अभिव्यक्ति की आज़ादी को बनाए रखने और प्रेस की आज़ादी के प्रति लोगों को जागरुक करना है। पत्रकारों को उनके उल्लेखनीय काम के लिए हर साल यूनेस्को के द्वारा 3 मई को गिलेरमो कानो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज़ से सम्मानित किया जाता है।

इस साल की थीम

हर साल विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस को एक खास थीम के आधार पर मनाया जाता है। इस साल यानि 2023 में इस दिन को मनाने के लिए 'Shaping a Future of Rights: Freedom of Expression as a Driver for all other human rights’ थीम का निर्धारण किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com