उड़ान के दौरान विमान में अफरातरफी मचने से टूटी महिला की नाक
उड़ान के दौरान विमान में अफरातरफी मचने से टूटी महिला की नाकSocial Media

उड़ान के दौरान विमान में अफरातफरी मचने से टूटी महिला की नाक, 10 से ज्यादा लोग हुए घायल

स्पेन के मैड्रिड से ब्यूनस आयर्स जा रही फ्लाइट से एक मामला सामने आया है। विमान में अफरा तफरी मचने के चलते 12 लोग घायल हो गये। साथ ही एक महिला की नाक में गंभीर चोट आई और उस नाक की हड्डी तक टूट गई।

स्पेन, दुनिया। कई बार ऐसा होता है यात्रा के दौरान किसी न किसी कारण से विमान दुर्घटना का शिकार हो जाता है। इस तरह की घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है और विमान को भी काफी नुकसान होता है। ऐसा ही एक मामला स्पेन के मैड्रिड से ब्यूनस आयर्स जा रही फ्लाइट से सामने आया है। इस विमान में अफरा तफरी मचने के चलते 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। साथ ही एक महिला की नाक में गंभीर चोट आई और उस नाक की हड्डी तक टूट गई।

मैड्रिड से ब्यूनस आयर्स जा रही फ्लाइट में हुआ हादसा :

दरअसल, स्पेन के मैड्रिड से ब्यूनस आयर्स जा रही फ्लाइट में एक हादसा हो गया। हालांकि, यह विमान किसी घटना का शिकार नहीं हुआ, लेकिन विमान के अंदर ही अफरा तफरी मच गई जिससे उड़ान के दौरान ही 12 लोग घायल हो गए। इन्हीं में शामिल एक महिला को तो गंभीर चोट भी आई है और उसकी नाक की हड्डी टूट गई। हालांकि, महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका इलाज शुरू किया गया। वहीं, अन्य 12 घायल लोगों का भी अस्पताल में इलाज कराया गया।

एयरोलाइन्स अर्जेंटीना की फ्लाइट में हुआ हादसा :

प्राप्त जानकारी में बताया जा रहा है कि, एयरोलाइन्स अर्जेंटीना की फ्लाइट R1133 ने 18 अक्तूबर को मैड्रिड से ब्यूनस आयर्स को जाने के लिए यात्रियों को लेकर आठ बजे उड़ान भरी थी। विमान के इन यात्रियों ने रास्ते में सुरक्षा बेल्ट नहीं लगाई थी। जिसके कारण फ्लाइट में अफरातफरी मच गई। विमान के हवा में होने के चलते कई यात्री विमान की छत से जाकर टकरा गए, जिससे उनको काफी चोट लग गई। बता दें, इस घटना की जानकारी एक यात्री द्वारा किए ट्विट से सामने आई है। इस यात्री ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि, 'उड़ान के दौरान हमें सुरक्षा बेल्ट लगाने के लिए नहीं कहा गया था। यहां तक कि एयरहॉस्टेस भी जमीन पर गिर गईं थीं। यात्री ने कहा, उड़ान के आखिरी सात घंटे हमारे लिए बुरे सपने की तरह थे।'

एयरोलाइन्स अर्जेंटीना का बयान :

बता दें, एयरोलाइन्स अर्जेंटीना द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि, 'ब्यूनस आयर्स में विमान के उतरने के बाद घायलों का उपचार किया गया। तीन लोगों को सघन जांच के लिए भर्ती किया गया, वहीं नौ लोगों को प्राथमि उपचार दिया गया। कंपनी की ओर से बताया गया कि चालक दल द्वारा सुरक्षा बेल्ट लगाने की घोषणा की गई थी और इसके लिए चेतावनी लाइट्स भी जारी की गईं थीं।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com