विश्व एनजीओ दिवस
विश्व एनजीओ दिवसSyed Dabeer Hussain - RE

विश्व एनजीओ दिवस : जानिए एनजीओ क्या होता है? और एनजीओ कैसे काम करते हैं?

एनजीओ को हिंदी में गैर सरकारी संगठन के नाम से जाना जाता है।यह एक गैर सरकारी और गैर लाभकारी संगठन होता है। इसका मुख्य उद्देश्य लाभ कमाना नहीं बल्कि लोगों की भलाई करना है।

राज एक्सप्रेस। हर साल 27 फरवरी को पूरी दुनिया में World NGO Day यानी विश्व एनजीओ दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर में मौजूद एनजीओ यानी नॉन गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन को पहचानने और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की जाती है। इस दिन एनजीओ को अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। साथ ही समाज की भलाई के लिए काम करने वाले एनजीओ को सम्मानित भी किया जाता है।

विश्व एनजीओ दिवस का इतिहास :

दरअसल साल 2010 में बाल्टिक सागर राज्यों की परिषद के बाल्टिक सागर एनजीओ फोरम के 12 सदस्य देशों द्वारा पहली बार विश्व एनजीओ दिवस मनाने की घोषणा की थी। रूस, जर्मनी, नॉर्वे, स्वीडन, डेनमार्क जैसे देश इस समूह के सदस्य हैं। आगे चलकर 27 फरवरी 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व एनजीओ दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसके बाद से हर साल 27 फरवरी को यह दिन मनाया जाने लगा।

एनजीओ क्या होता है?

एनजीओ को हिंदी में गैर सरकारी संगठन के नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसा संगठन होता है गैर सरकारी और गैर लाभकारी होता है। इसका मुख्य उद्देश्य लाभ कमाना नहीं बल्कि लोगों की भलाई करना है। यह संगठन समाज उत्थान के लिए कार्य करते हैं। बच्चों की शिक्षा, अनाथ और बेसहारा लोगों को आश्रय देना, महिला सुरक्षा, समाज में फैली बीमारी, भूखों को खाना देने सहित मानव कल्याण के कई काम एनजीओ के द्वारा किए जाते हैं। मानव कल्याण के अलावा एनजीओ पर्यावरण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं।

एनजीओ का इतिहास :

बता दें कि दुनिया में एनजीओ का इतिहास दशकों पुराना है। साल 1905 में रोटरी इंटरनेशनल की स्थापना की गई थी। यह पहला अंतरराष्ट्रीय एनजीओ था। साल 1945 में संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के बाद दुनियाभर में एनजीओ की स्थापना के काम में तेजी आई।

भारत में कितने NGO :

साल 2020 की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में करीब 31 लाख NGO है। भारत में NGO को ट्रस्ट अधिनियम, सोसाइटी अधिनियम, कंपनी अधिनियम के तहत रजिस्टर करवाया जाता है। NGO में कम से कम 2 से 7 सदस्य होते हैं। हालांकि अधिकतम सदस्यों की संख्या निर्धारित नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com