विश्व चिंतन दिवस
विश्व चिंतन दिवसSyed Dabeer Hussain - RE

विश्व चिंतन दिवस आज, जानिए क्या है इसका महत्व और क्यों मनाया जाता है यह दिवस?

विश्व चिंतन दिवस को दुनियाभर में मौजूद गर्ल गाइड और स्काउट्स बड़े ही धूमधाम से मनाती है। इस दौरान महिलाओं से जुड़े हुए मुद्दों पर खुलकर बात की जाती है।

राज एक्सप्रेस। हर साल 22 फरवरी का दिन पूरी दुनिया में World Thinking Day यानी विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर में मौजूद गर्ल स्काउट्स, गर्ल गाइड्स और अन्य गर्ल समूहों द्वारा इस दिन को खास तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन 150 देशों में मौजूद 10 मिलियन गर्ल गाइड और स्काउट्स के लिए धन भी जुटाया जाता है। साथ ही विश्व चिंतन दिवस पर उन मुद्दों पर भी प्रमुख तौर पर बात की जाती है, जो दुनियाभर में मौजूद महिलाओं की जिंदगी में सुधार करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

विश्व चिंतन दिवस का इतिहास :

दरअसल साल 1926 में अमेरिका में आयोजित कैंप एडिथ मैसी के चौथे गर्ल स्काउट अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में गर्ल गाइड और स्काउट्स के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक दिन मनाने की आवश्कयता महसूस की गई। इस दौरान प्रतिनिधियों ने बॉय स्काउट आंदोलन के संस्थापक लॉर्ड बैडेन-पॉवेल और उनकी पत्नी व वर्ल्ड चीफ गाइड लेडी ओलेव बैडेन-पॉवेल के जन्मदिन 22 फरवरी को यह दिन मनाने की घोषणा की थी। इसके बाद साल 1999 में आयरलैंड में हुए 30वें विश्व सम्मलेन में इसका नाम ‘थिंकिंग डे’ से बदलकर ‘वर्ल्ड थिंकिंग डे’ कर दिया गया।

कैसे मनाया जाता है यह दिन?

बता दें कि विश्व चिंतन दिवस को दुनियाभर में मौजूद गर्ल गाइड और स्काउट्स बड़े ही धूमधाम से मनाती है। इस दौरान महिलाओं से जुड़े हुए मुद्दों पर खुलकर बात की जाती है। इस दिन कई तरह के सेमिनार, मीटिंग और अन्य तरह के इवेंट का आयोजन किया जाता है। साथ ही गर्ल गाइड और स्काउट्स के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है और इनके लिए धन भी इकट्ठा किया जाता है।

गर्ल गाइड और स्काउट्स क्या है?

दरअसल गर्ल गाइड्स और गर्ल स्काउट्स के वर्ल्ड एसोसिएशन यानी WAGGGS का गठन 1928 में किया गया था। इसका मकसद लड़कियों को दुनिया के जिम्मेदार नागरिकों के रूप में उनकी क्षमता तक पहुंचने में सक्षम बनाना है। WAGGGS एक अनौपचारिक शैक्षिक कार्यक्रम भी चलाता है, जिसके जरिए लड़कियों में नेतृत्व, कौशल और निर्णय लेने की क्षमता का विकास किया जाता है। आज दुनियाभर में WAGGGS के 10 मिलियन से अधिक सदस्य है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com