Raisen: शिकारियों ने वन रक्षक को मारी गोली
Raisen: शिकारियों ने वन रक्षक को मारी गोली Social Media
क्राइम एक्सप्रेस

Raisen: शिकारियों ने वन रक्षक को मारी गोली, हाथ में आई गंभीर चोट

Author : Priyanka Yadav

हाइलाइट्स

  • मामला मध्यप्रदेश के रायसेन जिले का

  • जिले में शिकारियों ने वन रक्षक को मारी गोली

  • वन रक्षक के हाथ में आई गंभीर चोट, इलाज जारी

  • गोली मारने के बाद आरोपी हुए फरार

  • पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला किया दर्ज

रायसेन, मध्यप्रदेश। एमपी कई जिलों से लगातार हमले करने की खबर सामने आ रही हैं, अब ऐसी ही एक और खबर मध्यप्रदेश के रायसेन (Raisen) से सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक रायसेन में शिकारियों ने वन रक्षक पर हमला कर दिया है।

जिले में शिकारियों ने वन रक्षक को मार दी गोली

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शिकारियों ने वन रक्षक को गोली मार दी, बताया जा रहा है कि गोली लगने से वन रक्षक संतोष शर्मा के हाथ में गंभीर चोट आई है, जिससे संतोष शर्मा गंभीर रुप से घायल हो गया है।

दरअसल, मामला जिले के देवरी थाना क्षेत्र सामान्य वन मण्डल के देवरी वन परिक्षेत्र के छिकरा बीट की है। जहां जंगल में 15 शिकारी शिकार करने के लिए आए थे, इस दौरान वन रक्षक संतोष शर्मा रोक रहा था इसी बीच एक शिकारी से बंदूक छुड़ाते समय दूसरे शिकारी ने संतोष शर्मा पर फायर कर दिया।

फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार

बता दें कि वन रक्षक पर फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, गोली लगने के बाद हेल्परों ने संतोष शर्मा को किसी तरह से अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है, फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आपको बताते चलें कि मध्यप्रदेश में अप्रत्याशित घटनाओं के साथ आपराधिक मामलों की तादाद में वृद्धि होती जा रही है। आये दिन मारपीट, लूट, हमला, गोली मारने व हत्या की घटनाएं हो रही हैं। इससे पहले भी मध्यप्रदेश के कई जिलों से ऐसे मामले सामने आ चुके हैं नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर- नशे में धुत बदमाशों ने पुलिस पर किया हमला, पीठ में घोंपा चाकू

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

SCROLL FOR NEXT